Health Tips- कम किया हुआ वजन दुबार बढ़ने से कैसे बचाया जाएं, आइए जानें इसका सही तरीका
दोस्तो आज अधिकांश लोग बढ़ते हुए वजन से बहुत ही परेशान हैं और इसको कम करने के लिए लोग कई तरह के तरिके अपनाते हैं, सही डाइट, नियमित एक्सरसाइज और बेहतर लाइफस्टाइल की मदद से वजन कम करना संभव है, लेकिन असली चुनौती कम हुए वजन को लंबे समय तक बनाए रखना है। कई लोगों का वजन कुछ समय बाद फिर बढ़ने लगता है। आइए जानते हैं कि वजन दोबारा क्यों बढ़ता है, इसे कैसे नियंत्रित किया जा सकता है और डाइट में किन चीजों को शामिल करना बेहतर हो सकता है-

वजन कम करने के बाद दोबारा क्यों बढ़ता है वजन?
लंबे समय तक वजन कम बनाए रखना आसान नहीं होता। वजन घटने के बाद अगर व्यक्ति पुरानी आदतों पर लौट जाता है, तो वजन फिर बढ़ सकता है।
इसके पीछे कुछ प्रमुख कारण हो सकते हैं:
हाई-कैलोरी और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड का सेवन फिर शुरू करना।
शारीरिक गतिविधि या एक्सरसाइज कम कर देना।
वजन कम होने के बाद शरीर का पहले की तुलना में कम कैलोरी खर्च करना।
नियमित और संतुलित डाइट की आदत छोड़ देना।
वजन की निगरानी नहीं करना।

वजन दोबारा बढ़ने से कैसे रोकें?
वजन कम करने के बाद सबसे जरूरी है कि स्वस्थ आदतों को अपनी दिनचर्या का स्थायी हिस्सा बनाया जाए।
नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि करें।
संतुलित और पौष्टिक आहार लेते रहें।
लंबे समय तक पुरानी अनहेल्दी आदतों पर वापस न लौटें।
समय-समय पर अपना वजन चेक करते रहें।
वजन बढ़ने के शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज न करें।
जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लें।
वजन कंट्रोल रखने के लिए क्या खाएं?
वजन को नियंत्रित रखने के लिए डाइट में पोषक और पेट भरने वाले खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता दी जा सकती है। इनमें शामिल हैं:
ताजे फल और हरी सब्जियां
साबुत अनाज
दाल और अन्य प्रोटीन स्रोत
कम वसा वाला दूध या दही
प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ
पर्याप्त मात्रा में पानी
वहीं, मीठे पेय पदार्थ, डीप फ्राइड फूड, ज्यादा चीनी वाले स्नैक्स और अत्यधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करना बेहतर है।
वजन कम करना ही नहीं, बनाए रखना भी जरूरी
वजन घटाने के बाद सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि स्वस्थ जीवनशैली को कुछ दिनों या महीनों के लिए नहीं, बल्कि लंबे समय तक अपनाया जाए। नियमित गतिविधि, संतुलित भोजन और वजन की निगरानी वजन को दोबारा बढ़ने से रोकने में मदद कर सकती है।
अगर वजन लगातार बढ़ रहा है या डाइट को लेकर कोई भ्रम है, तो खुद से कठोर डाइट अपनाने के बजाय डॉक्टर या योग्य डाइटिशियन से सलाह लेना बेहतर है।
