Health Tips- ठंडा पानी पीने से जुकाम लगती है, जानिए पूरी सच्चाई
दोस्तो गर्मियों के मौसम में ठंडा पानी पीना एक आम बात हैं, जो हमें राहत प्रदान करता हैं, लेकिन मानसून के मौसम लोग ठंडा पानी पीना बंद कर देते हैं, यह धारणा रहती है कि फ्रिज का पानी या बहुत ठंडा पानी पीने से सर्दी-जुकाम हो सकता है। लेकिन क्या वाकई ठंडा पानी सर्दी का कारण बनता है? आइए जानते हैं विशेषज्ञ क्या कहते हैं-

1. सर्दी-जुकाम क्यों होता है?
सामान्य सर्दी-जुकाम एक वायरल संक्रमण है, जो नाक, गले और ऊपरी श्वसन तंत्र की परत को प्रभावित करता है। 200 से अधिक वायरस इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं, जिनमें राइनोवायरस (Rhinovirus) सबसे आम कारणों में से एक है। इन्हीं वायरस के कारण छींक, नाक बहना, गले में खराश और खांसी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
2. क्या ठंडा पानी पीने से सर्दी होती है?
नहीं। ठंडा पानी सीधे तौर पर सर्दी-जुकाम पैदा नहीं करता। सामान्य सर्दी मुख्य रूप से वायरल संक्रमण के कारण होती है। स्वस्थ व्यक्ति सामान्य परिस्थितियों में अपनी पसंद के तापमान का पानी पी सकता है।
3. फिर बहुत ठंडा पानी कब परेशानी कर सकता है?
ठंडा पानी सर्दी का कारण नहीं है, लेकिन बहुत अधिक ठंडा पानी कुछ लोगों में अस्थायी परेशानी पैदा कर सकता है। जैसे:
गले में खराश या असहजता
गले में खुरदुरापन महसूस होना
गले की संवेदनशीलता बढ़ना
पहले से गले में संक्रमण या एलर्जी होने पर परेशानी बढ़ना
इसलिए ठंडे पानी को सर्दी का सीधा कारण मानना सही नहीं है।

4. सर्दी-जुकाम से बचने के लिए क्या करें?
सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए पानी के तापमान से ज्यादा जरूरी स्वच्छता और स्वस्थ दिनचर्या है।
नियमित रूप से हाथों को साबुन से धोएं।
संक्रमित व्यक्ति के बहुत करीब जाने से बचें।
पर्याप्त नींद लें।
संतुलित और पौष्टिक आहार लें।
व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें।
5. इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें
अगर सर्दी-जुकाम के साथ तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी, लगातार बनी रहने वाली खांसी हो या लक्षण लंबे समय तक ठीक न हों, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
