Hair Care Tips-काले और घने बालों के लिए मेहंदी में मिलाकर लगाए ये चीजें, आइए जानें इनके बारे में

 
Hair Care Tips – Mix these ingredients with henna for dark, thick hair; let’s find out more about them.

दोस्तो कई सदियों से बाल सफेद होन पर लोग बालों में मेहंदी लगाते आ रहे है, जो बालों का नया रंग ही नहीं, इन्हे जरूरत के पोषण तत्व भी देती हैं, ऐसे में अगर आप मेहंदी में कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाएं, तो बालों की कंडीशनिंग और चमक बेहतर करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में-

Hair Care Tips – Mix these ingredients with henna for dark, thick hair; let’s find out more about them.

1. ताजा एलोवेरा जेल

मेहंदी में ताजा एलोवेरा जेल मिलाने से बालों को नमी मिलती है और वे मुलायम महसूस हो सकते हैं। एलोवेरा स्कैल्प की ड्राईनेस और डैंड्रफ जैसी समस्याओं में भी मददगार हो सकता है।

2. अंडा या दही

मेहंदी के पेस्ट में एक अंडा मिलाने से बालों को प्रोटीन मिलता है, जिससे बालों की मजबूती और चमक बेहतर करने में मदद मिल सकती है। यह फ्रिजीनेस कम करने में भी सहायक हो सकता है। अगर आप अंडा इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो इसकी जगह दही मिलाया जा सकता है।

3. चाय का पानी

बालों में मेहंदी का रंग और चमक बेहतर करने के लिए चाय की पत्तियों को पानी में उबालकर उसका पानी छान लें। ठंडा होने के बाद इसी पानी से मेहंदी का पेस्ट तैयार करें।

Hair Care Tips – Mix these ingredients with henna for dark, thick hair; let’s find out more about them.

4. मेथी दाना

दो चम्मच मेथी दाने को भिगोकर उसका पेस्ट बना लें और मेहंदी में मिला दें। मेथी बालों को मजबूत बनाने, चमक बढ़ाने और बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकती है।

5. गुड़हल के फूल

ताजे गुड़हल के फूलों का पेस्ट मेहंदी में मिलाया जा सकता है। ताजे फूल उपलब्ध न हों तो गुड़हल के सूखे फूलों का पाउडर इस्तेमाल करें। गुड़हल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों की देखभाल में मदद कर सकते हैं और मेहंदी के साथ मिलकर बालों को आकर्षक रंग व चमक देने में सहायक हो सकते हैं।

Tags