Hair Care Tips- क्या आपके बाल झड़ रहे हैं, रूखे हो रहे हैं, जानिए इनकी वजह
दोस्तो बाल हमारी सुंदरता के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, जिनकी देखभाल के लिए हम महंगे शैंपू और हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते है। लेकिन कई बार रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलतियां भी बालों को कमजोर, रूखा और टूटने वाला बना देती हैं। खासतौर पर बाल धोने, कंघी करने और बांधने का तरीका बालों की सेहत पर सीधा असर डाल सकता है, आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में-

1. गीले बालों में तुरंत कंघी न करें
शैंपू करने के तुरंत बाद बालों को सुलझाने की कोशिश करना सही नहीं है। गीले बाल ज्यादा कमजोर और नाजुक होते हैं, इसलिए उस समय कंघी करने से बाल टूटने की संभावना बढ़ सकती है।
2. चंपी करते समय बहुत ज्यादा दबाव न डालें
तेल से सिर की मालिश यानी चंपी भारतीय घरों में बालों की देखभाल का एक आम हिस्सा है। हल्की मालिश आराम देने के साथ स्कैल्प पर तेल फैलाने में मदद कर सकती है।लेकिन बालों की जड़ों पर बहुत ज्यादा दबाव डालकर या जोर-जोर से मालिश करने से बचें।
3. शैंपू को बालों की लंबाई पर जोर से न रगड़ें
कई लोग शैंपू लगाते समय स्कैल्प के साथ-साथ बालों के सिरों को भी जोर से रगड़ते हैं। इससे बालों की लंबाई रूखी और कमजोर हो सकती है।इसलिए शैंपू को मुख्य रूप से स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से साफ करें।
4. बालों को बहुत टाइट बांधने से बचें
हर दिन हाई पोनीटेल, टाइट बन या बहुत कसकर बांधी गई दूसरी हेयरस्टाइल रखने से बालों की जड़ों पर लगातार खिंचाव पड़ सकता है। इसलिए हेयरस्टाइल बदलते रहें और बालों को बहुत कसकर न बांधें। खासतौर पर सोते समय बालों को ढीला रखना बेहतर विकल्प हो सकता है।

5. तकिए के कवर पर भी दें ध्यान
सोते समय बालों और तकिए के बीच लगातार घर्षण होने से बालों में रूखापन और उलझने की समस्या बढ़ सकती है। कॉटन या ज्यादा खुरदरे फैब्रिक वाले कवर में यह घर्षण अधिक हो सकता है।
