Good Habits- शादी या पार्टी से लौटने के बाद जरूर करें ये काम, शाररिक और मानसिक स्वास्थ्य पर होता हैं बुरा असर
दोस्तो महज 20 दिन और रह गए हैं देश में चारों तरफ शादी की पार्टियां, पारिवारिक समारोहों का आयोजन होना शुरु हो जाएगा, जिसमें आपको बहुत ही मजा आएगा, लेकिन देर रात तक जागने, अजीब समय पर खाने और थके-हारे घर लौटने से आपकी दिनचर्या बिगड़ सकती है। अगली सुबह, आपको घर में इधर-उधर बिखरे कपड़े, रसोई में इस्तेमाल किए गए बर्तन और कई अधूरे काम मिल सकते हैं जो आपका ध्यान मांग रहे होंगे।
एक ही बार में सब कुछ पूरा करने की कोशिश करने के बजाय, अपनी सेहत को प्राथमिकता देना और घर के कामों को एक-एक करके निपटाना बेहतर है। आइए जानते हैं शादी पार्टियों में से आने के बाद क्या करें-

1. भरपूर आराम करें और सोएं
अगर आप किसी समारोह में देर रात तक जागे थे, तो अपने शरीर को रिकवर होने के लिए पर्याप्त समय दें। नींद की कमी से थकान, चिड़चिड़ापन हो सकता है और किसी काम में ध्यान लगाने में परेशानी आ सकती है।
2. पानी पिएं और स्वस्थ नाश्ता करें
देर रात तक जागने, नाचने या नमकीन चीज़ें खाने के बाद, सुबह उठने पर आपको प्यास या थकान महसूस हो सकती है। अपनी सुबह की शुरुआत पानी से करें और पूरे दिन खुद को हाइड्रेटेड रखें।
3. बिखरी हुई चीज़ों को व्यवस्थित करें
समारोह के बाद अक्सर कपड़े, जूते, हैंडबैग और अन्य सामान घर में इधर-उधर बिखरे रह जाते हैं। सबसे पहले इन चीज़ों को उनकी सही जगह पर रख दें। यह छोटा सा कदम आपके घर को व्यवस्थित दिखाएगा और आपको ज़रूरी सामान आसानी से ढूँढ़ने में मदद करेगा।

4. धोने के लिए गंदे कपड़ों को अलग करें
समारोह के दौरान पहने गए कपड़ों को इकट्ठा करें और ज़्यादा दाग-धब्बे वाले कपड़ों को बाकी कपड़ों से अलग कर लें। गीले या पसीने से भीगे कपड़ों को ज़्यादा देर तक बंद बैग में न छोड़ें, क्योंकि इससे उनमें से बदबू आ सकती है।
5. इस्तेमाल किए गए बर्तनों को साफ करें
इस्तेमाल की गई प्लेटों, गिलासों और अन्य बर्तनों को धो लें ताकि खाने के बचे हुए अंशों से बदबू न आए। अगर बर्तन बहुत ज़्यादा हैं, तो पहले उन बर्तनों को साफ करें जिनमें खाना बचा हुआ है, और बाकी बर्तनों को धीरे-धीरे साफ कर लें।
