General Tips- यह है भारत का सबसे लंबा ब्रिज कौन सा है, आइए जानें

 

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि एक पुल दो किनारों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है, जैसे नदियों, घाटियों और यहाँ तक कि समुद्र को पार करने में। दुनिया में इंजीनियरों ने कई शानदार पुल बनाए हैं और भारत में भी कई शानदार इंजीनियरिंग नमूने बने हुए हैं, जिनको आपको एक बार देखना बनता हैं, आइए जानते हैं भारत के सबसे लंबे ब्रिज के बारे में- 

1. भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल: अटल सेतु (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक)

अटल सेतु, जिसे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के नाम से भी जाना जाता है, समुद्र पर बना भारत का सबसे लंबा पुल है।

यह लगभग 21.8 किलोमीटर लंबा है।

यह पुल मुंबई शहर को नवी मुंबई से जोड़ता है, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाता है।

2. भारत का सबसे लंबा नदी पुल: भूपेन हजारिका सेतु

भूपेन हजारिका सेतु भारत में किसी नदी पर बना सबसे लंबा पुल है।

यह लोहित नदी पर लगभग 9.15 किलोमीटर तक फैला है।

यह पुल असम और अरुणाचल प्रदेश राज्यों को जोड़ता है, जिससे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होती है। 

 

Tags