General Tips- तेजपत्ता केवल सब्जी बनाने के लिए ही नहीं, इन कार्यों के लिए होता हैं यूज
दोस्तो भारतीय किचन में कई प्रकार मसालें पाएं जाते हैं, जो हमारे खाने का स्वाद बढाते हैं, इसके अलावा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं, ये मसाले ओवरऑल हेल्थ और वेलनेस बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसा ही एक मसाला है तेज पत्ता, जिसमें कैल्शियम, कॉपर, विटामिन A, आयरन, विटामिन C, जिंक और राइबोफ्लेविन होता है, जो इसे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद बनाता है, आइए जानते हैं इसके अन्य यूज के बारे में-
तेज पत्ते के स्वास्थ्य लाभ
पाचन में सुधार करता है
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है
शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है
त्वचा की चमक बढ़ाता है
तेज पत्ते से तनाव कम करें
तेज पत्ते जलाने और उसके धुएं को घर में फैलने से वे कुछ ऐसे कंपाउंड छोड़ते हैं जो तनाव कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
वेलनेस के लिए तेज पत्ते का पानी
सुबह खाली पेट तेज पत्ते का पानी पीने से पाचन में सुधार होता है, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और शरीर अंदर से साफ होता है।
स्किन केयर के लिए तेज पत्ता
तेज पत्ते को पानी में उबालें और ठंडा होने पर उस पानी को नेचुरल टोनर के तौर पर या स्टीम लेने के लिए इस्तेमाल करें। यह दाग-धब्बे, पिंपल्स और त्वचा की दूसरी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
नेचुरल मच्छर भगाने वाला
तेज पत्ता मच्छरों को दूर रखने में भी मदद कर सकता है। एक कटोरी में 4-5 तेज पत्ते लें, उसमें 2-3 बूंद सरसों का तेल, कपूर का एक छोटा टुकड़ा और कुछ लौंग डालें। इसे थोड़ी देर जलाएं और फिर लौ बुझा दें ताकि धुआं फैल जाए, जो एक नेचुरल मच्छर भगाने वाले की तरह काम करेगा।
