Gas Cylinder Expire Date- गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट कब होती है, ऐसे करें चेक

 
Gas Cylinder Expire Date- गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट कब होती है, ऐसे करें चेक

दोस्तो जैसा कि हम देख रहे हैं कि आज के युग में अधिकांश लोग खाना पकाने के लिए LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। ये रोज़ाना खाना बनाना आसान, जल्दी और सुविधाजनक बनाते हैं। सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा भी उतनी ही ज़रूरी है। बहुत से लोगों को पता नहीं होता कि LPG सिलेंडर की भी एक एक्सपायरी डेट होती है, और एक्सपायर हो चुके सिलेंडर का इस्तेमाल करने से दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं आप इसकी एक्सपायरी डेट कब हैं कैसे पता कर सकते हैं- 

1. सुरक्षा सबसे पहले आती है

गैस सिलेंडर हाई-प्रेशर कंटेनर होते हैं, और उनकी एक्सपायरी डेट के बाद उनका इस्तेमाल करना रिस्की हो सकता है। एक्सपायर हो चुका सिलेंडर समय के साथ कमज़ोर हो सकता है और गैस लीकेज या फटने का खतरा बढ़ सकता है।

2. LPG सिलेंडर की भी एक एक्सपायरी डेट होती है

दूसरे कई प्रोडक्ट्स की तरह, LPG सिलेंडर की भी एक वैलिडिटी पीरियड होती है। हालांकि, ज़्यादातर लोग घर पर नया सिलेंडर लेते समय इस पर ध्यान नहीं देते हैं।

3. एक्सपायरी कोड कहाँ मिलेगा

एक्सपायरी कोड आमतौर पर सिलेंडर के ऊपरी हिस्से पर हैंडल के पास लिखा होता है। यह एक अक्षर और दो नंबरों के कॉम्बिनेशन के रूप में दिखता है।

4. लेटर कोड को समझना

A – जनवरी से मार्च

B – अप्रैल से जून

C – जुलाई से सितंबर

D – अक्टूबर से दिसंबर

5. नंबरों को समझना

अक्षर के बाद लिखे दो अंक एक्सपायरी का साल बताते हैं। उदाहरण के लिए, अगर किसी सिलेंडर पर कोड B 28 है, तो इसका मतलब है कि सिलेंडर जून 2028 तक वैलिड है।

 

6. एक्सपायर हो चुके सिलेंडर इस्तेमाल करने से बचें

अगर सिलेंडर की एक्सपायरी डेट निकल गई है, तो उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे सिलेंडर वापस करके उनकी जगह वैलिड सिलेंडर लेना चाहिए।

Tags