Focus Tips- क्या फोन की वजह से फोक्स दूर हो रहा हैं, जानिए कैसे पाएं इस पर काबू
दोस्तो फोन आज हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया हैं, जिसके बिना हम एक मिनट भी दूर नहीं रह सकते हैं, ऐसे में काम करते वक्त फोन पर नोटिफिकेशन आना, फोन आना, आपका ध्यान हटाता हैं, स्मार्टफोन का सिर्फ पास होना भी हमारी एकाग्रता और मानसिक क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
आज स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज करने का साधन नहीं रह गया है। सोशल मीडिया, नोटिफिकेशन, वीडियो, ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग और मनोरंजन ने फोन को हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बना दिया है। आइए जानते हैं इससे कैसे इस आदत को दूर करें

आखिर फोन हमारा ध्यान कैसे भटकाता है?
1. Notifications
WhatsApp, सोशल मीडिया, ईमेल, न्यूज और shopping apps के notifications बार-बार हमारा ध्यान खींचते हैं।
कई बार notification जरूरी भी नहीं होता, लेकिन दिमाग में यह जानने की इच्छा पैदा हो जाती है कि आखिर आया क्या है। इससे आपका ध्यान उस काम से हट जाता है जिसे आप कर रहे थे।
2. Apps का डिजाइन
कई apps इस तरह डिजाइन किए जाते हैं कि यूजर ज्यादा समय तक उनमें बना रहे।
उदाहरण के लिए:
- Endless scrolling
- Auto-play videos
- Red notification badges
- लगातार नए content की recommendations
- अगला वीडियो अपने आप तैयार होना
आप फोन केवल एक वीडियो देखने के लिए उठाते हैं, लेकिन अगला वीडियो सामने आने के बाद इस्तेमाल का समय बढ़ता चला जाता है।
3. फोन चेक करने की आदत
कई लोगों के लिए फोन चेक करना अब किसी notification का जवाब देने तक सीमित नहीं रहा।
जब काम मुश्किल लगे, बोरियत हो या कुछ सेकंड का खाली समय मिले, हाथ अपने आप फोन की तरफ चला जाता है। धीरे-धीरे यह एक automatic habit बन सकती है।
भारत में स्मार्टफोन का बढ़ता इस्तेमाल
भारत में स्मार्टफोन अब पढ़ाई, नौकरी, डिजिटल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग, मनोरंजन और रोजमर्रा के कई कामों का हिस्सा बन चुका है।

सरकार के Comprehensive Modular Survey on Telecom 2025 के अनुसार, 85.5% भारतीय परिवारों के पास कम से कम एक स्मार्टफोन है। वहीं 15 से 29 वर्ष की आयु के करीब 97.1% युवाओं ने मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की जानकारी दी।
इससे साफ है कि फोन से पूरी तरह दूरी बनाना अधिकांश लोगों के लिए आसान नहीं है। इसलिए चुनौती फोन छोड़ने की नहीं, बल्कि फोन के कारण होने वाले अनावश्यक distractions को कम करने की है।
भारतीय कितने घंटे स्मार्टफोन पर बिताते हैं?
भारतीयों ने 2025 में स्मार्टफोन पर लगभग 1.23 ट्रिलियन घंटे बिताए। यह 2024 की तुलना में करीब 9% अधिक था।
इस समय का लगभग 59% हिस्सा media और entertainment पर खर्च हुआ।
Active smartphones की संख्या के आधार पर यह औसतन करीब 5.8 घंटे प्रतिदिन के इस्तेमाल के बराबर बैठता है।
लेकिन अब सवाल केवल यह नहीं है कि हम दिन में कितने घंटे फोन इस्तेमाल करते हैं। असली सवाल यह भी है कि फोन दिनभर में कितनी बार हमारी concentration को तोड़ता है।
फोन से ध्यान भटकने से कैसे बचें?
स्मार्टफोन को पूरी तरह छोड़ना व्यावहारिक नहीं है, लेकिन उसकी distractions को कम किया जा सकता है।
- गैर-जरूरी notifications बंद करें।
- पढ़ाई या काम के दौरान फोन को टेबल पर रखने के बजाय दूर रखें।
- Social media apps को home screen से हटा दें।
- Video apps में auto-play बंद करें।
- फोन चेक करने के लिए दिन में कुछ निश्चित समय तय करें।
- काम के दौरान फोन को silent करने के साथ-साथ नजरों और पहुंच से भी दूर रखें।
- खाली समय मिलते ही फोन उठाने की आदत को धीरे-धीरे कम करें।
