First Date Tips: फर्स्ट डेट पर जा रहे है, इन छोटी छोटी चीजों से बनाए खास
दोस्तो किसी भी इंसान के लिए उसके जीवन की फर्स्ट डेट बहुत ही खास होती हैं, यह वह मौका होता है, जब दो लोग एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने और समझने की कोशिश करते हैं। इसके लिए कुछ लोग महंगे रेस्टोरेंट, खूबसूरत जगहों या खास सरप्राइज की योजना बनाते हैं। किसी का दिल जीतने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। कुछ टिप्स अपनाकर इसे खास बना सकते हैं-

1. छोटी-छोटी बातों को याद रखें
पहली मुलाकात के दौरान सामने वाला व्यक्ति अपनी पसंद, नापसंद, शौक और जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा कर सकता है। ऐसे में उसकी बातों को ध्यान से सुनें और जरूरी चीजें याद रखें। इससे सामने वाले को महसूस होगा कि आप उसकी बातों को महत्व देते हैं।
2. बार-बार फोन चेक करने से बचें
पहली डेट पर अपना पूरा ध्यान सामने वाले व्यक्ति को देना बेहद जरूरी है। बातचीत के बीच बार-बार मोबाइल देखना, मैसेज पढ़ना या सोशल मीडिया चलाना गलत प्रभाव डाल सकता है। इसलिए फोन को साइलेंट रखें और केवल जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें।
3. हल्के-फुल्के मजाक से दूर करें झिझक
पहली डेट पर थोड़ा नर्वस होना सामान्य बात है। शुरुआत में दोनों के बीच थोड़ी झिझक हो सकती है। ऐसे में हल्का-फुल्का मजाक और सच्ची तारीफ माहौल को सहज बना सकती है। सबसे जरूरी है कि दोनों एक-दूसरे के साथ सुरक्षित और सहज महसूस करें।

4. सिर्फ सवाल न पूछें, जवाब भी ध्यान से सुनें
पहली डेट को इंटरव्यू की तरह न बनाएं। लगातार सवाल पूछने के बजाय बातचीत को स्वाभाविक रखें। अगर सामने वाला अपने काम, परिवार, पसंदीदा जगहों या शौक के बारे में बता रहा है, तो उसकी बात ध्यान से सुनें। उसकी बातों से जुड़े सवाल पूछें और अपने अनुभव भी साझा करें। इससे बातचीत एकतरफा नहीं होगी और दोनों को एक-दूसरे को समझने का बेहतर मौका मिलेगा।
5. डेट के बाद एक प्यारा सा मैसेज भेजें
अगर आपको पहली मुलाकात अच्छी लगी, तो डेट खत्म होने के बाद अपनी खुशी जाहिर करने में संकोच न करें। घर पहुंचने के बाद एक छोटा सा मैसेज भेज सकते हैं।
