Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर के ये 5 संकेत, पुरुष न करें नजरअंदाज, जानिए इनके बारे में

 
Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर के ये 5 संकेत, पुरुष न करें नजरअंदाज, जानिए इनके बारे में दोस्तो आज के युवा अपना अधिकांश समय मोबाईल फोन, 10-12 घंटे की डेस्क जॉब आदि पर बैठकर बिताते हैं, इसके अलावा गलत खान-पान, शारीरिक रूप से निष्क्रिय जीवनशैली, मोटापा और मेटाबॉलिक समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं, एक सबसे आम बीमारी फैटी लिवर दो पुरुषों में आम होती जा रही है। यह स्थिति तब पैदा होती है जब लिवर की कोशिकाओं में बहुत अधिक फैट जमा हो जाता है। फैटी लिवर के कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते, जिससे बिना मेडिकल टेस्ट के इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुछ संकेंत हैं जिनकी मदद से आप इनका पता कर सकते हैं-  1. लगातार थकान महसूस होना  पर्याप्त नींद लेने के बाद भी थकान महसूस होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे तनाव, शरीर में पोषक तत्वों की कमी या कोई अन्य मेडिकल समस्या। लिवर की बीमारी वाले लोगों में अक्सर लगातार थकान बनी रह सकती है।  2. पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में बेचैनी लिवर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में स्थित होता है। फैटी लिवर से पीड़ित कुछ लोगों को इस हिस्से में हल्की बेचैनी, दबाव या भारीपन महसूस हो सकता है।  3. पेट की चर्बी बढ़ना पेट के आसपास बहुत अधिक फैट, मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस, फैटी लिवर के प्रमुख जोखिम कारक हैं। अगर आपकी कमर का घेरा बढ़ रहा है, तो अपने खान-पान और शारीरिक गतिविधियों में सुधार करने पर ध्यान दें।  4. कमजोरी और ऊर्जा की कमी लगातार कमजोरी, सुस्ती या रोजमर्रा के काम करने में कठिनाई होना कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हो सकता है, जिसमें लिवर की बीमारी भी शामिल है। मेडिकल जांच से इसके असली कारण का पता लगाने में मदद मिल सकती है। 5. भूख कम लगना और जी मिचलाना बार-बार जी मिचलाना, भूख कम लगना या खाना खाने के बाद बेचैनी महसूस होना, पाचन या लिवर से जुड़ी कई समस्याओं के लक्षण हो सकते हैं। अगर ये लक्षण लगातार बने रहते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।  फैटी लिवर के खतरे को कैसे कम करें संतुलित आहार लें और मीठे पेय पदार्थों, ज्यादा चीनी और अधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करें। नियमित रूप से टहलें और अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार व्यायाम करें। अगर आपका वजन ज्यादा है, तो धीरे-धीरे और लंबे समय तक कायम रहने वाले तरीके से वजन कम करने का लक्ष्य रखें। डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखें। शराब से बचें, खासकर अगर आपको लिवर की कोई बीमारी है। डॉक्टर की सलाह के बिना लिवर साफ करने वाले सप्लीमेंट न लें।

दोस्तो आज के युवा अपना अधिकांश समय मोबाईल फोन, 10-12 घंटे की डेस्क जॉब आदि पर बैठकर बिताते हैं, इसके अलावा गलत खान-पान, शारीरिक रूप से निष्क्रिय जीवनशैली, मोटापा और मेटाबॉलिक समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं, एक सबसे आम बीमारी फैटी लिवर दो पुरुषों में आम होती जा रही है। यह स्थिति तब पैदा होती है जब लिवर की कोशिकाओं में बहुत अधिक फैट जमा हो जाता है। फैटी लिवर के कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते, जिससे बिना मेडिकल टेस्ट के इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुछ संकेंत हैं जिनकी मदद से आप इनका पता कर सकते हैं-

Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर के ये 5 संकेत, पुरुष न करें नजरअंदाज, जानिए इनके बारे में

1. लगातार थकान महसूस होना

पर्याप्त नींद लेने के बाद भी थकान महसूस होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे तनाव, शरीर में पोषक तत्वों की कमी या कोई अन्य मेडिकल समस्या। लिवर की बीमारी वाले लोगों में अक्सर लगातार थकान बनी रह सकती है।

2. पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में बेचैनी

लिवर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में स्थित होता है। फैटी लिवर से पीड़ित कुछ लोगों को इस हिस्से में हल्की बेचैनी, दबाव या भारीपन महसूस हो सकता है।

3. पेट की चर्बी बढ़ना

पेट के आसपास बहुत अधिक फैट, मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस, फैटी लिवर के प्रमुख जोखिम कारक हैं। अगर आपकी कमर का घेरा बढ़ रहा है, तो अपने खान-पान और शारीरिक गतिविधियों में सुधार करने पर ध्यान दें।

4. कमजोरी और ऊर्जा की कमी

लगातार कमजोरी, सुस्ती या रोजमर्रा के काम करने में कठिनाई होना कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हो सकता है, जिसमें लिवर की बीमारी भी शामिल है। मेडिकल जांच से इसके असली कारण का पता लगाने में मदद मिल सकती है।

Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर के ये 5 संकेत, पुरुष न करें नजरअंदाज, जानिए इनके बारे में

5. भूख कम लगना और जी मिचलाना

बार-बार जी मिचलाना, भूख कम लगना या खाना खाने के बाद बेचैनी महसूस होना, पाचन या लिवर से जुड़ी कई समस्याओं के लक्षण हो सकते हैं। अगर ये लक्षण लगातार बने रहते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।

फैटी लिवर के खतरे को कैसे कम करें

संतुलित आहार लें और मीठे पेय पदार्थों, ज्यादा चीनी और अधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करें।

नियमित रूप से टहलें और अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार व्यायाम करें। अगर आपका वजन ज्यादा है, तो धीरे-धीरे और लंबे समय तक कायम रहने वाले तरीके से वजन कम करने का लक्ष्य रखें।

डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखें।

शराब से बचें, खासकर अगर आपको लिवर की कोई बीमारी है।

डॉक्टर की सलाह के बिना लिवर साफ करने वाले सप्लीमेंट न लें।