Electricity Bill- AC के अलावा, आपके घर के ये गैजेट्स बढ़ाते हैं इलेक्ट्रिसिटी बिल, जानिए इनके बारे में
दोस्तो जब गर्मी में बिजली का बिल ज्यादा आता हैं तो हमारा ध्यान सबसे पहले एयर कंडीशनर (AC) पर जाता है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि घर में इस्तेमाल होने वाले कई अन्य उपकरण भी काफी ज्यादा बिजली खींचते हैं। गीजर, हेयर ड्रायर, इंडक्शन, इलेक्ट्रिक केतली और माइक्रोवेव जैसे उपकरणों की पावर रेटिंग कई बार AC के बराबर या उससे अधिक हो सकती है। आइए जानते हैं इन उपकरणों के बारे में

1. गीजर: सबसे ज्यादा बिजली खपत करने वाले उपकरणों में शामिल
सर्दियों में गीजर का इस्तेमाल बढ़ जाता है। आमतौर पर घरेलू गीजर की पावर रेटिंग करीब 2000 से 3000 वॉट तक हो सकती है।
3000 वॉट का गीजर 1 घंटे चलने पर करीब 3 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है।
अगर गीजर रोजाना कम समय के लिए इस्तेमाल किया जाए तो कुल खपत सीमित रह सकती है।
जरूरत से ज्यादा देर तक गीजर चलाने से बिजली बिल तेजी से बढ़ सकता है।
2. हेयर ड्रायर: छोटा उपकरण, लेकिन ज्यादा पावर
हेयर ड्रायर आकार में छोटा होता है, लेकिन इसकी पावर खपत काफी अधिक हो सकती है। कई हेयर ड्रायर की रेटिंग लगभग 2200 वॉट होती है।
2200 वॉट का हेयर ड्रायर 1 घंटे में करीब 2.2 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है।
हालांकि, इसे आमतौर पर कुछ ही मिनटों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इसलिए कम समय में भी यह अपेक्षाकृत ज्यादा पावर खींचता है।
3. इंडक्शन कुकटॉप भी खपत करता है ज्यादा बिजली
खाना जल्दी पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाला इंडक्शन कुकटॉप भी हाई-पावर उपकरणों में आता है। इसकी पावर रेटिंग लगभग 2100 वॉट हो सकती है।
1 घंटे में करीब 2.1 यूनिट बिजली की खपत हो सकती है।
लंबे समय तक इंडक्शन पर खाना पकाने से बिजली की खपत बढ़ सकती है।
इस्तेमाल का समय कम रखने से खपत नियंत्रित की जा सकती है।

4. इलेक्ट्रिक केतली की पावर भी होती है ज्यादा
इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल पानी गर्म करने के लिए किया जाता है। कई मॉडल करीब 2200 वॉट की पावर पर काम करते हैं।
1 घंटे लगातार चलने पर करीब 2.2 यूनिट बिजली खर्च हो सकती है।
हालांकि पानी गर्म करने में आमतौर पर कुछ ही मिनट लगते हैं।
इसलिए वास्तविक दैनिक खपत 1 घंटे की गणना से काफी कम होगी।
5. माइक्रोवेव ओवन भी हाई-पावर उपकरण है
माइक्रोवेव ओवन की पावर रेटिंग भी काफी अधिक हो सकती है। उदाहरण के लिए, करीब 2100 वॉट का माइक्रोवेव 1 घंटे चलने पर लगभग 2.1 यूनिट बिजली की खपत कर सकता है।
लेकिन माइक्रोवेव का इस्तेमाल आमतौर पर कुछ मिनटों के लिए ही किया जाता है। इसलिए इसकी कुल मासिक खपत AC की तुलना में कम रह सकती है।
बिजली बिल कम करने के लिए क्या करें?
गीजर को जरूरत से ज्यादा देर तक चालू न रखें।
इंडक्शन और इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल आवश्यक समय तक ही करें।
हेयर ड्रायर को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक न चलाएं।
माइक्रोवेव का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें।
उपकरण खरीदते समय उनकी वॉटेज और एनर्जी एफिशिएंसी पर ध्यान दें।
सिर्फ वॉटेज देखकर किसी उपकरण की मासिक खपत तय न करें, क्योंकि वास्तविक खपत उपयोग के समय पर भी निर्भर करती है।
