Dust Allergy- क्या आपको हो गई हैं डस्ट एलर्जी, जानिए इसका कारण
दोस्तो आपने अपने आस पास देखा होगा कि कई लोगो को धूल में संपर्क में आते ही परेशानी होने लगती हैं जैसे बार-बार छींक आने लगे, नाक में खुजली हो या आंखों में जलन और खुजली महसूस हो, तो यह डस्ट एलर्जी का संकेत हो सकता है। धूल में मौजूद डस्ट माइट्स और अन्य एलर्जेन सांस के जरिए शरीर में पहुंच सकते हैं। शरीर का इम्यून सिस्टम इन्हें हानिकारक पदार्थ समझकर प्रतिक्रिया करता है। इस दौरान हिस्टामिन जैसे रसायन रिलीज होते हैं, जिसके कारण एलर्जी के लक्षण दिखाई देने लगते हैं, आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में-

बार-बार छींक आना
नाक में खुजली या जलन होना
नाक बहना या बंद होना
आंखों में खुजली और पानी आना
आंखों में जलन या लालिमा
धूल के संपर्क में आने के बाद तुरंत परेशानी बढ़ना

डस्ट एलर्जी से बचने के उपाय
घर की नियमित रूप से सफाई करें और धूल जमा न होने दें।
बिस्तर, तकिए और पर्दों की नियमित सफाई करें।
घर में अत्यधिक नमी न होने दें, क्योंकि नमी डस्ट माइट्स के लिए अनुकूल वातावरण बनाती है।
सफाई करते समय धूल उड़ने से बचें और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें।
जिन चीजों पर ज्यादा धूल जमा होती है, उनकी नियमित सफाई करें।
कब डॉक्टर से संपर्क करें?
अगर धूल के संपर्क में आते ही लक्षण बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं, सांस लेने में परेशानी होती है या एलर्जी बार-बार परेशान करती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है। सही जांच के बाद डॉक्टर उचित उपचार और बचाव के तरीके बता सकते हैं।
