Diwali Special- क्या आप भी ग्रीन पटाखे खरीदने जा रहे हैं, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

 
Diwali Special- क्या आप भी ग्रीन पटाखे खरीदने जा रहे हैं, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान दोस्तो हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली सम्पूर्ण भारत में 8 नवंबर को मनाया जाएगा, दिवाली के दौरान मिठाइयां खरीदने, घर की सजावट करने और आतिशबाजी का आनंद लेने का खास उत्साह रहता है। पटाखे खरीदते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। बाजार में नकली और अनधिकृत ग्रीन पटाखे भी बिक सकते हैं, जिनकी खरीदारी आपको कानूनी परेशानी में डाल सकती है। आइए जानते हैं ग्रीन पटाखे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें-  1. पैकेजिंग अच्छी तरह जांचें ग्रीन पटाखे खरीदते समय उनके पैकेट की जांच जरूर करें। हमेशा सीलबंद पैकेट ही खरीदें। अगर पैकेट खुला हुआ है या उस पर निर्माता और अन्य जरूरी जानकारियां नहीं दी गई हैं, तो ऐसे पटाखे खरीदने से बचें। 2. लाइसेंस प्राप्त दुकानदार से ही खरीदें पटाखे किसी भी दुकान या सड़क किनारे लगे अस्थायी स्टॉल से खरीदने से बचें। केवल अधिकृत और सरकारी लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों से ही पटाखे खरीदें।  3. पैकेट पर दिए QR कोड को स्कैन करें ग्रीन पटाखों के पैकेट पर मौजूद QR कोड को मोबाइल से स्कैन करके उनकी प्रामाणिकता जांचें। इसके जरिए निर्माता, लाइसेंस नंबर और बैच से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 4. QR कोड की जानकारी का मिलान करें यदि QR कोड स्कैन करने पर कोई जानकारी नहीं मिलती या प्रदर्शित विवरण पैकेट पर लिखी जानकारी से मेल नहीं खाते, तो ऐसे पटाखे खरीदने से बचें। नियम तोड़ने पर क्या होगी कार्रवाई? ग्रीन पटाखों से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर खरीदारों, दुकानदारों और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इसमें जुर्माना लगाने और पटाखे जब्त करने जैसे कदम शामिल हो सकते हैं।

दोस्तो हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली सम्पूर्ण भारत में 8 नवंबर को मनाया जाएगा, दिवाली के दौरान मिठाइयां खरीदने, घर की सजावट करने और आतिशबाजी का आनंद लेने का खास उत्साह रहता है। पटाखे खरीदते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। बाजार में नकली और अनधिकृत ग्रीन पटाखे भी बिक सकते हैं, जिनकी खरीदारी आपको कानूनी परेशानी में डाल सकती है। आइए जानते हैं ग्रीन पटाखे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें-

Diwali Special- क्या आप भी ग्रीन पटाखे खरीदने जा रहे हैं, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. पैकेजिंग अच्छी तरह जांचें

ग्रीन पटाखे खरीदते समय उनके पैकेट की जांच जरूर करें। हमेशा सीलबंद पैकेट ही खरीदें। अगर पैकेट खुला हुआ है या उस पर निर्माता और अन्य जरूरी जानकारियां नहीं दी गई हैं, तो ऐसे पटाखे खरीदने से बचें।

2. लाइसेंस प्राप्त दुकानदार से ही खरीदें

पटाखे किसी भी दुकान या सड़क किनारे लगे अस्थायी स्टॉल से खरीदने से बचें। केवल अधिकृत और सरकारी लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों से ही पटाखे खरीदें।

3. पैकेट पर दिए QR कोड को स्कैन करें

ग्रीन पटाखों के पैकेट पर मौजूद QR कोड को मोबाइल से स्कैन करके उनकी प्रामाणिकता जांचें। इसके जरिए निर्माता, लाइसेंस नंबर और बैच से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Diwali Special- क्या आप भी ग्रीन पटाखे खरीदने जा रहे हैं, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

4. QR कोड की जानकारी का मिलान करें

यदि QR कोड स्कैन करने पर कोई जानकारी नहीं मिलती या प्रदर्शित विवरण पैकेट पर लिखी जानकारी से मेल नहीं खाते, तो ऐसे पटाखे खरीदने से बचें।

नियम तोड़ने पर क्या होगी कार्रवाई?

ग्रीन पटाखों से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर खरीदारों, दुकानदारों और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इसमें जुर्माना लगाने और पटाखे जब्त करने जैसे कदम शामिल हो सकते हैं।