Crime: पत्नी को ही कर दिया अपने दोस्त के हवाले और रेप करवाते हुए बनाया वीडियो, इस से भी नहीं भरा मन तो...
pc: The Conversation
आगरा में पति-पत्नी के रिश्ते को तार तार करने वाला ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर ही आपके होश उड़ जाएंगे। कुछ पैसों के लिए पति ने अपनी पत्नी का ही रेप करवा दिया। पति के दोस्त ने उसका रेप किया और फिर पति ने इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद पति ने अपनी ही पत्नी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने पत्नी से 2 लाख रुपए की डिमांड भी की। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
आगरा के थाना एत्माद्दोला क्षेत्र के सीता नगर में एक महिला मजदूरी कर के अपना घर चलाती थी और उसका एक 12 साल का बेटा भी है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति महीने में कुछ ही दिन घर आता है और बाकी समय बाहर रहता है। महिला का आरोप है कि वह सितंबर के महीने में अपने दोस्त के साथ घर आया था। इसके बाद पति बाहर से खाना लेकर आया और रात को सभी ने साथ में खाना खाया। फिर महिला अपने बेटे को लेकर सोने चली गई। जब सुबह वह उठी तो उसके पति ने जरूरी काम के लिए पांच हजार रुपये मांगे जो महिला ने उसे दे दिए। फिर कुछ दिन बाद ही पति ने पत्नी को फोन करके दो लाख की डिमांड की और कहा कि अगर वह नहीं देती है तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।
जब महिला ने वीडियो मांगी तो उसने महिला को वो वीडियो भेजा। इसके बाद महिला को पता चला कि नशे की हालत में पति ने अपने दोस्त निसार से उसका रेप करवाया है। महिला ने उस से विनती की कि उसका वीडियो वायरल ना करे लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा और उस से पैसे मांगने लगा। महिला ने पूरे मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
