Cleanest Cities of World- दुनिया के सबसे साफ शहर, लिस्ट देखकर हैरान हो जाएंगे
दोस्तो भारत में वायु प्रदूषण खतरें की घंटी बनकर उभरा हैं, खासकर दिल्ली जैसे शहरों में जहाँ एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) हर दिन खराब होता जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए, स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों से मास्क पहनने और बाहर कम निकलने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन अगर आप प्रदूषण से ब्रेक चाहते हैं, तो यहाँ दुनिया के कुछ सबसे साफ देश और शहर हैं जो पर्यावरण संरक्षण के बेहतरीन उदाहरण पेश करते हैं, आइए जानते हैं इन शहरों के बारे में-
डेनमार्क –
डेनमार्क को दुनिया का सबसे साफ देश माना जाता है। यह बेहतरीन पर्यावरण प्रबंधन, साफ हवा और पर्यावरण के अनुकूल शहरी नियोजन का प्रदर्शन करता है।
फिनलैंड
फिनलैंड अपनी बेजोड़ स्वच्छता और उच्च गुणवत्ता वाले जीवन के लिए जाना जाता है। यह लगातार दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में शुमार है।
लक्ज़मबर्ग –
लक्ज़मबर्ग अपने सख्त पर्यावरण नियमों और न्यूनतम प्रदूषण स्तरों के लिए जाना जाता है। एक अनोखी बात यह है कि सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह से मुफ्त है।
यूनाइटेड किंगडम –
यूनाइटेड किंगडम ने प्रदूषण कम करने और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। पूरे देश में हरे-भरे स्थान, पार्क और पर्यावरण के अनुकूल पहल देखी जा सकती हैं।
माल्टा –
माल्टा दुनिया के सबसे साफ शहरों में से एक है और तट पर स्थित है। लोकप्रिय आकर्षणों में वैलेटा, मदीना, ब्लू ग्रोटो, ब्लू लैगून, थ्री सिटीज़ और पोपाय विलेज शामिल हैं।
