Child Care Tips- बदलते मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी करना हैं बूस्ट, तो इन चीजों का करें सेवन

 
Child Care Tips- बदलते मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी करना हैं बूस्ट, तो इन चीजों का करें सेवन दोस्तो इस समय देश में मौसम परिवर्तन हो रहा हैं, जिसकी वजह से कभी तेज गर्मी तो कभी अचानक ठंड और बारिश के कारण वातावरण बदल जाता है। इस समय बच्चों में सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार जैसी सामान्य वायरल समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इसलिए बदलते मौसम में उनके खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। पौष्टिक और संतुलित आहार शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है और सामान्य स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। आइए जानते है ऐसे फूड्स के बारे में जिनका सेवन इस समय बच्चों को कराना चाहिए-  1. दही या Plain Yogurt जरूर दें बच्चों के भोजन में दही शामिल किया जा सकता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक बैक्टीरिया आंतों के स्वास्थ्य को सपोर्ट करते हैं।  2. खाने में शामिल करें लहसुन लहसुन भारतीय भोजन का एक आम हिस्सा है। इसमें एलिसिन जैसे सल्फर यौगिक पाए जाते हैं। लहसुन को किसी बीमारी का इलाज या संक्रमण से बचाव की गारंटी मानने के बजाय संतुलित आहार का हिस्सा समझना चाहिए। 3. Seasonal Fruits हैं बेहद जरूरी मौसमी फलों को बच्चों की डाइट में शामिल करना अच्छा विकल्प है। खट्टे फलों समेत कई फलों में विटामिन C और दूसरे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो सामान्य स्वास्थ्य और इम्यून सिस्टम के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी हैं। 4. हल्दी वाला दूध हल्दी वाला दूध भारतीय घरों में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। दूध बच्चों को प्रोटीन और कैल्शियम प्रदान करता है, जबकि हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक पाया जाता है। 5. बादाम भी करें Diet में शामिल बादाम में स्वस्थ वसा, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन E और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। उम्र के अनुसार बच्चों को उचित मात्रा में बादाम दिए जा सकते हैं। छोटे बच्चों को पूरा बादाम देने के बजाय उसे बारीक पीसकर या उचित रूप में देना अधिक सुरक्षित है, क्योंकि साबुत नट्स छोटे बच्चों में choking का खतरा पैदा कर सकते हैं।

दोस्तो इस समय देश में मौसम परिवर्तन हो रहा हैं, जिसकी वजह से कभी तेज गर्मी तो कभी अचानक ठंड और बारिश के कारण वातावरण बदल जाता है। इस समय बच्चों में सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार जैसी सामान्य वायरल समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इसलिए बदलते मौसम में उनके खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। पौष्टिक और संतुलित आहार शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है और सामान्य स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। आइए जानते है ऐसे फूड्स के बारे में जिनका सेवन इस समय बच्चों को कराना चाहिए-

Child Care Tips: If you want to boost your child's immunity during the changing weather, include these foods in their diet.

1. दही या Plain Yogurt जरूर दें

बच्चों के भोजन में दही शामिल किया जा सकता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक बैक्टीरिया आंतों के स्वास्थ्य को सपोर्ट करते हैं।

2. खाने में शामिल करें लहसुन

लहसुन भारतीय भोजन का एक आम हिस्सा है। इसमें एलिसिन जैसे सल्फर यौगिक पाए जाते हैं। लहसुन को किसी बीमारी का इलाज या संक्रमण से बचाव की गारंटी मानने के बजाय संतुलित आहार का हिस्सा समझना चाहिए।

3. Seasonal Fruits हैं बेहद जरूरी

मौसमी फलों को बच्चों की डाइट में शामिल करना अच्छा विकल्प है। खट्टे फलों समेत कई फलों में विटामिन C और दूसरे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो सामान्य स्वास्थ्य और इम्यून सिस्टम के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी हैं।

Child Care Tips: If you want to boost your child's immunity during the changing weather, include these foods in their diet.

4. हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध भारतीय घरों में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। दूध बच्चों को प्रोटीन और कैल्शियम प्रदान करता है, जबकि हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक पाया जाता है।

5. बादाम भी करें Diet में शामिल

बादाम में स्वस्थ वसा, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन E और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। उम्र के अनुसार बच्चों को उचित मात्रा में बादाम दिए जा सकते हैं।

छोटे बच्चों को पूरा बादाम देने के बजाय उसे बारीक पीसकर या उचित रूप में देना अधिक सुरक्षित है, क्योंकि साबुत नट्स छोटे बच्चों में choking का खतरा पैदा कर सकते हैं।

Tags