Child Care Tips- कितने साल के बच्चों को देना चाहिए फोन, आइए जानें
दोस्तो आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं, फिर चाहें वो यंग हो, बुजुर्ग हो, या फिर बच्चें हो, स्मार्टफोन बच्चों की पढ़ाई और जानकारी हासिल करने में मददगार हो सकता है, लेकिन कम उम्र में इसका ज्यादा इस्तेमाल कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए माता-पिता को बच्चे की उम्र, समझ और जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही मोबाइल फोन देना चाहिए। आइए जानें-

1. कम उम्र में स्मार्टफोन देने से बचें
जब तक जरूरी न हो, छोटे बच्चों को स्मार्टफोन न दें। कम उम्र में लगातार स्क्रीन देखने की आदत उनकी पढ़ाई, खेलकूद और दैनिक दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है।
2. जरूरत होने पर ही फोन दें
करीब 10 से 12 साल की उम्र में भी फोन देने का फैसला बच्चे की समझ और वास्तविक जरूरत के आधार पर करें। केवल दोस्तों या दूसरे बच्चों के पास फोन होने के कारण मोबाइल देना जरूरी नहीं है।
3. शुरुआत बेसिक फोन से करें
अगर बच्चे को संपर्क में रहने के लिए फोन की जरूरत है, तो पहली डिवाइस के तौर पर बेसिक फोन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे अनावश्यक ऐप्स और इंटरनेट के इस्तेमाल को सीमित किया जा सकता है।

4. रोजाना इस्तेमाल का समय तय करें
बच्चे के लिए मोबाइल इस्तेमाल करने की एक निश्चित दैनिक समय सीमा तय करें। पढ़ाई, खेल और अन्य जरूरी गतिविधियों के समय फोन से दूरी बनाए रखना जरूरी है।
5. साइबर सुरक्षा के बारे में समझाएं
बच्चे को सिखाएं कि अनजान लोगों से ऑनलाइन बातचीत न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी या फोटो साझा न करें।
6. पढ़ाई के समय फोन दूर रखें
पढ़ाई करते समय मोबाइल पास रखने से बच्चे का ध्यान बार-बार स्क्रीन की तरफ जा सकता है। इसलिए पढ़ाई के दौरान फोन को दूसरे कमरे या किसी सुरक्षित स्थान पर रखना बेहतर है।
7. सोने से पहले मोबाइल न दें
बच्चे को सोने से ठीक पहले फोन इस्तेमाल करने की अनुमति न दें। रात में मोबाइल को बच्चे के बिस्तर से दूर रखने की आदत बनाएं।
