Chatt Puja Cleaning Tips: छठ पूजा पर करनी हैं घर की सफाई, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
दोस्तो बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ पूजा का बहुत अधिक महत्व हैं, इस दौरान लोग अपने घर की सफाई करते हैं, लोग अलमारी, किचन, बाथरूम, पंखे, खिड़कियां और स्टोर रूम तक की सफाई में जुट जाते हैं। सफाई के दौरान जल्दबाजी और लापरवाही कई बार परेशानी का कारण बन सकती है। गलत क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, सुरक्षा का ध्यान न रखना और भारी सामान अकेले उठाना स्वास्थ्य के साथ-साथ घरेलू सामानों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं घर की सफाई करते समय कौनसी गलतियां न करें

1. बिना प्लानिंग के सफाई शुरू करना
बिना योजना के सफाई करने से घर में सामान बिखर जाता है और काम अधूरा रह सकता है। सबसे पहले सफाई की सूची बनाएं और कमरों के हिसाब से काम बांटें।
2. मास्क और ग्लव्स नहीं पहनना
पंखों, पर्दों, पुराने सामान और स्टोर रूम की सफाई के दौरान धूल और गंदगी से एलर्जी, छींक या त्वचा में खुजली हो सकती है। इसलिए सफाई करते समय मास्क और केमिकल वाले क्लीनर इस्तेमाल करते समय दस्ताने जरूर पहनें।
3. अलग-अलग क्लीनिंग प्रोडक्ट्स को मिलाना
ब्लीच को टॉयलेट क्लीनर, एसिड या अमोनिया वाले उत्पादों के साथ मिलाने से जहरीली गैस निकल सकती है। इससे आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

4. नीचे से ऊपर की तरफ सफाई करना
पहले फर्श और बाद में पंखे, अलमारी या दीवारों की सफाई करने से धूल दोबारा फर्श पर गिर जाती है। इसलिए हमेशा ऊपर से नीचे की तरफ सफाई करें।
5. इलेक्ट्रॉनिक सामान पर सीधे पानी डालना
टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर और वॉशिंग मशीन को साफ करते समय सीधे पानी या लिक्विड क्लीनर का इस्तेमाल न करें। इससे उपकरण खराब हो सकते हैं या शॉर्ट सर्किट का खतरा हो सकता है।
6. भारी सामान अकेले उठाना
स्टोर रूम, अलमारी या बेड के नीचे सफाई करते समय भारी सामान अकेले उठाने से कमर और मांसपेशियों में चोट लग सकती है। भारी वस्तुओं को उठाने के लिए परिवार के सदस्यों की मदद लें।
