Car Driving Tips- स्मॉग में कार चलाना बेहद मुश्किल, जानिए इसके ट्रिक्स
दोस्तो सर्दियों का मौसम अपनी चर्म पर हैं और धीरे-धीरे स्मॉग भी बढ़ने लगी हैं, जिसमें गाड़ी चलाना बहुत ही मुश्किल हैं, क्योंकि विजिबिलिटी कम होती है और रिएक्शन टाइम भी कम हो जाता है। घनी धुंध में दूसरी गाड़ियों, पैदल चलने वालों और रोड साइन को देखना मुश्किल हो जाता है, जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको स्मॉग में गाड़ी चलाने के टिप्स बताएंगे-
1. धीमी गति से गाड़ी चलाएं
धुंध में विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है, इसलिए तेज़ गति से गाड़ी चलाने से बचें। धीमी गति से आपको अचानक आने वाली रुकावटों पर रिएक्ट करने के लिए ज़्यादा समय मिलता है।
2. लो-बीम हेडलाइट्स का इस्तेमाल करें
हमेशा हाई बीम के बजाय लो-बीम हेडलाइट्स का इस्तेमाल करें। हाई बीम धुंध से टकराकर वापस आती हैं ।
3. सुरक्षित दूरी बनाए रखें
अपनी गाड़ी और आगे वाली गाड़ी के बीच ज़्यादा दूरी रखें। इससे अचानक रुकने या इमरजेंसी की स्थिति में सुरक्षित रूप से ब्रेक लगाने के लिए काफी समय मिल जाता है।
4. अपनी विंडशील्ड साफ रखें
अपनी विंडशील्ड से धुंध और नमी को नियमित रूप से साफ करें। धुंध जमने से रोकने के लिए विंडशील्ड वाइपर का इस्तेमाल करें और अपनी कार के AC को डीफ्रॉस्ट मोड पर सेट करें।
5. ओवरटेक करने से बचें
धुंध में ओवरटेक करना जोखिम भरा होता है। अगर ओवरटेक करना ज़रूरी हो, तो हमेशा सावधानी से और आगे वाली गाड़ी के ड्राइवर की तरफ से ही करें।
6. ध्यान भटकने से बचें
पूरी तरह से ड्राइविंग पर ध्यान दें। तेज़ म्यूज़िक, वीडियो या बेवजह फोन इस्तेमाल करने जैसी चीज़ों से बचें, क्योंकि कम विजिबिलिटी की स्थिति में ध्यान देना बहुत ज़रूरी है।
