Body Lotion Tips- क्या आप ब़ॉडी लोशन खरीदने जा रहे हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान

 
Body Lotion Tips- क्या आप ब़ॉडी लोशन खरीदने जा रहे हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान

दोस्तो भीषण गर्मी के बाद आने वाला सर्दियों का मौसम अपने हमें भीषण गर्मी से राहत प्रदान कर देता हैं, लेकिन इस सर्द मौसम में कम नमी अक्सर हमारी स्किन को सूखा, खुरदरा और बेजान बना देते हैं। स्किन को मुलायम, चिकना और हाइड्रेटेड रखने के लिए सही बॉडी लोशन चुनना बहुत ज़रूरी है। मार्केट में इतने सारे ऑप्शन होने की वजह से, सही लोशन चुनना कन्फ्यूजिंग हो सकता है। तो चलिए कोई बात नहीं हैं हम आपको सही बॉडी लोशन खरीदने के टिप्स बताएंगे- 

1. अपनी स्किन टाइप को समझें

हर इंसान की स्किन टाइप अलग होती है—सूखी, ऑयली, सेंसिटिव, या कॉम्बिनेशन। अगर आपकी स्किन सूखी है, तो गाढ़ा, डीप हाइड्रेटिंग लोशन चुनें। ऑयली स्किन के लिए, हल्का, नॉन-ग्रीसी या जेल-बेस्ड लोशन सबसे अच्छा काम करता है। सेंसिटिव स्किन के लिए ऐसे प्रोडक्ट चुनें जो खास तौर पर जेंटल इस्तेमाल के लिए बनाए गए हों।

2. इंग्रीडिएंट्स और फ़ॉर्मूला चेक करें

खरीदने से पहले हमेशा इंग्रीडिएंट्स की लिस्ट पढ़ें। एलोवेरा, शिया बटर, ग्लिसरीन, या नारियल तेल जैसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स वाले लोशन आमतौर पर ज़्यादा सुरक्षित और ज़्यादा पौष्टिक होते हैं। 

3. SPF प्रोटेक्शन देखें

अगर आप दिन में बॉडी लोशन इस्तेमाल करते हैं, तो SPF वाला लोशन चुनना एक स्मार्ट आइडिया है। SPF आपकी स्किन को हानिकारक UV किरणों से बचाने में मदद करता है और समय से पहले एजिंग को धीमा करता है।

4. मॉइस्चराइजिंग पावर पर ध्यान दें

बॉडी लोशन का मुख्य मकसद नमी को लॉक करना है। बहुत ज़्यादा सूखी या डैमेज स्किन वाले लोगों को लंबे समय तक हाइड्रेशन के लिए इंटेंस मॉइस्चराइजिंग गुणों वाले लोशन चुनने चाहिए।

5. खुशबू के साथ सावधान रहें

तेज़ खुशबू अच्छी लग सकती है लेकिन इससे खुजली या जलन हो सकती है, खासकर सेंसिटिव स्किन के लिए। हल्के या बिना खुशबू वाले लोशन ज़्यादा सुरक्षित ऑप्शन हैं।

 

 

 

Tags