Bedtime Overthinking: आखिर क्यों सोने जाते ही विचारों की आंधी शुरु हो जाती हैं, जानिए इसके कारण

 
Bedtime Overthinking: आखिर क्यों सोने जाते ही विचारों की आंधी शुरु हो जाती हैं, जानिए इसके कारण दोस्तो दिनभर का कामकाज और जीवन की भागदौड़ के बाद जब आप रात में बिस्तर पर सोने जाते हैं, तो अचानक दिमाग में कई तरह के विचार आने लगते हैं। कभी ऑफिस के अधूरे काम याद आते हैं, तो कभी भविष्य की चिंता सताने लगती है। कई बार पुरानी बातें और दिनभर की घटनाएं भी बार-बार दिमाग में घूमती रहती हैं।  ऐसी स्थिति को अक्सर ओवरथिंकिंग कहा जाता है। इसके पीछे दिनभर का तनाव, अधूरे काम, चिंता और सोने की गलत आदतें भी जिम्मेदार हो सकती हैं। अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है और नींद प्रभावित होने लगती है, तो इसके कारण समझना जरूरी है। रात में शांत होते ही क्यों तेज चलने लगता है दिमाग? दिनभर हमारा ध्यान ऑफिस, घर, मोबाइल, परिवार और दूसरी जिम्मेदारियों में बंटा रहता है। ऐसे में अपने विचारों पर ध्यान देने का समय कम मिलता है। रात में जब आसपास शांति होती है और कामकाज बंद हो जाता है, तब दिमाग को अपने विचारों पर ध्यान देने का मौका मिलता है। इसी दौरान दिनभर की छोटी-बड़ी घटनाएं याद आने लगती हैं। किसी से हुई बातचीत, बहस या अगले दिन की मीटिंग की चिंता नींद में बाधा डाल सकती है। अधूरे काम और भविष्य की चिंता भी बनती है वजह बिस्तर पर लेटते ही कई बार अचानक याद आता है कि किसी ईमेल का जवाब देना बाकी है, बिल जमा करना है या अगले दिन कोई जरूरी काम करना है। जब इन कामों की कोई स्पष्ट योजना नहीं होती, तो दिमाग बार-बार उन्हीं बातों पर सोचता रहता है। इसी तरह नौकरी, पैसों, परिवार, रिश्तों या स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं भी रात में मानसिक बेचैनी बढ़ा सकती हैं। दिनभर का तनाव रात में भी रखता है दिमाग को सक्रिय ऑफिस का दबाव, पारिवारिक समस्याएं और अनिश्चित परिस्थितियां दिन के साथ खत्म नहीं होतीं। तनाव के कारण शरीर सतर्क अवस्था में रह सकता है। ऐसे में मांसपेशियों में तनाव, बेचैनी और लगातार विचार आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मोबाइल और अनियमित दिनचर्या भी बिगाड़ सकती है नींद सोने से पहले लंबे समय तक मोबाइल चलाना, सोशल मीडिया देखना, देर रात तक काम करना और शाम में ज्यादा कैफीन लेना नींद को प्रभावित कर सकता है। रोजाना अलग-अलग समय पर सोने-जागने से भी नींद का प्राकृतिक चक्र बिगड़ सकता है।

दोस्तो दिनभर का कामकाज और जीवन की भागदौड़ के बाद जब आप रात में बिस्तर पर सोने जाते हैं, तो अचानक दिमाग में कई तरह के विचार आने लगते हैं। कभी ऑफिस के अधूरे काम याद आते हैं, तो कभी भविष्य की चिंता सताने लगती है। कई बार पुरानी बातें और दिनभर की घटनाएं भी बार-बार दिमाग में घूमती रहती हैं।

ऐसी स्थिति को अक्सर ओवरथिंकिंग कहा जाता है। इसके पीछे दिनभर का तनाव, अधूरे काम, चिंता और सोने की गलत आदतें भी जिम्मेदार हो सकती हैं। अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है और नींद प्रभावित होने लगती है, तो इसके कारण समझना जरूरी है।

Bedtime Overthinking: आखिर क्यों सोने जाते ही विचारों की आंधी शुरु हो जाती हैं, जानिए इसके कारण

रात में शांत होते ही क्यों तेज चलने लगता है दिमाग?

दिनभर हमारा ध्यान ऑफिस, घर, मोबाइल, परिवार और दूसरी जिम्मेदारियों में बंटा रहता है। ऐसे में अपने विचारों पर ध्यान देने का समय कम मिलता है।

रात में जब आसपास शांति होती है और कामकाज बंद हो जाता है, तब दिमाग को अपने विचारों पर ध्यान देने का मौका मिलता है। इसी दौरान दिनभर की छोटी-बड़ी घटनाएं याद आने लगती हैं। किसी से हुई बातचीत, बहस या अगले दिन की मीटिंग की चिंता नींद में बाधा डाल सकती है।

Bedtime Overthinking: आखिर क्यों सोने जाते ही विचारों की आंधी शुरु हो जाती हैं, जानिए इसके कारण

अधूरे काम और भविष्य की चिंता भी बनती है वजह

बिस्तर पर लेटते ही कई बार अचानक याद आता है कि किसी ईमेल का जवाब देना बाकी है, बिल जमा करना है या अगले दिन कोई जरूरी काम करना है।

जब इन कामों की कोई स्पष्ट योजना नहीं होती, तो दिमाग बार-बार उन्हीं बातों पर सोचता रहता है। इसी तरह नौकरी, पैसों, परिवार, रिश्तों या स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं भी रात में मानसिक बेचैनी बढ़ा सकती हैं।

दिनभर का तनाव रात में भी रखता है दिमाग को सक्रिय

ऑफिस का दबाव, पारिवारिक समस्याएं और अनिश्चित परिस्थितियां दिन के साथ खत्म नहीं होतीं। तनाव के कारण शरीर सतर्क अवस्था में रह सकता है। ऐसे में मांसपेशियों में तनाव, बेचैनी और लगातार विचार आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मोबाइल और अनियमित दिनचर्या भी बिगाड़ सकती है नींद

सोने से पहले लंबे समय तक मोबाइल चलाना, सोशल मीडिया देखना, देर रात तक काम करना और शाम में ज्यादा कैफीन लेना नींद को प्रभावित कर सकता है। रोजाना अलग-अलग समय पर सोने-जागने से भी नींद का प्राकृतिक चक्र बिगड़ सकता है।