Bank Holidays January 2026: जानिए महीने में कितने दिन और कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे

 
Bank Holidays January 2026: जानिए महीने में कितने दिन और कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे

Bank Holidays 2026: नए साल की शुरुआत में बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने की योजना बनाने वालों के लिए जनवरी का महीना खासा अहम होता है। अकाउंट अपडेट, लोन, KYC या किसी दस्तावेज़ से जुड़े काम के लिए कई बार बैंक ब्रांच जाना जरूरी होता है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के चलते कई काम ऑनलाइन हो जाते हैं, फिर भी कुछ काम ब्रांच जाकर ही पूरे होते हैं। ऐसे में पहले से जान लेना जरूरी है कि जनवरी 2026 में बैंक किन तारीखों और किन राज्यों में बंद रहेंगे।

जनवरी 2026 में बैंक बंद रहने वाले दिन

जनवरी में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें राज्य-विशेष और सभी राज्यों में लागू छुट्टियां शामिल हैं।

  • 1 जनवरी (गुरुवार): नया साल / गान-न्गई – आइजोल (मिजोरम), चेन्नई (तमिलनाडु), गंगटोक (सिक्किम), इंफाल (मणिपुर), ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश), कोहिमा (नागालैंड), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), शिलांग (मेघालय)
  • 2 जनवरी (शुक्रवार): नया साल का जश्न / मन्नम जयंती – आइजोल (मिजोरम), कोच्चि और तिरुवनंतपुरम (केरल)
  • 3 जनवरी (शनिवार): हजरत अली का जन्मदिन – लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
  • 4 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – पूरे देश में
  • 10 जनवरी (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार – पूरे देश में
  • 11 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – पूरे देश में
  • 12 जनवरी (सोमवार): स्वामी विवेकानंद जयंती – कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
  • 14 जनवरी (बुधवार): मकर संक्रांति / माघ बिहू – अहमदाबाद (गुजरात), भुवनेश्वर (ओडिशा), गुवाहाटी (असम), ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश)
  • 15 जनवरी (गुरुवार): पोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल / मकर संक्रांति – बेंगलुरु (कर्नाटक), चेन्नई (तमिलनाडु), गंगटोक (सिक्किम), हैदराबाद (तेलंगाना), विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश)
  • 16 जनवरी (शुक्रवार): तिरुवल्लुवर दिवस – चेन्नई (तमिलनाडु)
  • 17 जनवरी (शनिवार): उझावर थिरुनाल – चेन्नई (तमिलनाडु)
  • 18 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – पूरे देश में
  • 23 जनवरी (शुक्रवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी – अगरतला (त्रिपुरा), भुवनेश्वर (ओडिशा), कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
  • 24 जनवरी (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार – पूरे देश में
  • 25 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – पूरे देश में
  • 26 जनवरी (सोमवार): गणतंत्र दिवस – पूरे देश में

जनवरी में बैंकिंग काम कैसे प्लान करें?

जनवरी की ये छुट्टियां राज्य-विशेष और पूरे देश में लागू होती हैं। अगर आप बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं, तो इन तारीखों का ध्यान रखें। सप्ताहांत और राष्ट्रीय छुट्टियों के कारण काम में देरी या असुविधा हो सकती है।

Tags