Baby Oil- बेबी ऑयल के ये जरूरी हैक्स नहीं जानते होगें आप, आइए जानें

 

दोस्तो अगर आपके घर में बच्चा हैं, तो आपको बेबी ऑयल के बारे में पता होगा। जो कि आमतौर पर बच्चों की मालिश करने के काम आता है, लेकिन इसके फायदे बेबी केयर से कहीं ज़्यादा हैं। इसके हल्के फ़ॉर्मूले और मॉइस्चराइज़िंग गुणों के कारण, बेबी ऑयल रोज़ाना की कई ब्यूटी और ग्रूमिंग ज़रूरतों के लिए एक आसान उपाय हो सकता है। आइए जानते हैं इनक बारे में- 

1. जेंटल मेकअप रिमूवर

बेबी ऑयल एक असरदार मेकअप रिमूवर के तौर पर काम करता है, खासकर वॉटरप्रूफ मेकअप के लिए। कॉटन पैड पर कुछ बूंदें डालें और धीरे-धीरे अपना चेहरा पोंछें। यह मेकअप को आसानी से हटा देता है।

2. इंस्टेंट मॉइस्चराइज़र

आपका रेगुलर मॉइस्चराइज़र खत्म हो गया है? नहाने के बाद थोड़ी गीली त्वचा पर बेबी ऑयल लगाएं। यह नमी को लॉक कर देता है, जिससे आपकी त्वचा ज़्यादा घंटों तक मुलायम, चिकनी और हाइड्रेटेड रहती है।

3. स्मूद शेविंग का विकल्प

पुरुषों के लिए, बेबी ऑयल शेविंग क्रीम का एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह रेज़र को त्वचा पर आसानी से फिसलने में मदद करता है, जिससे रगड़, कट और जलन कम होती है।

 

 

4. ज्वेलरी की चमक वापस लाएं

बेबी ऑयल से पुरानी ज्वेलरी तुरंत अपनी चमक वापस पा सकती है। बस ज्वेलरी पर कुछ बूंदें डालें और एक मुलायम, सूखे कपड़े से धीरे-धीरे पॉलिश करें। 

5. फ्रिज़-फ्री हेयर सीरम

बेबी ऑयल हेयर सीरम के तौर पर भी काम कर सकता है। 1-2 बूंदें लें, इसे अपनी हथेलियों के बीच रगड़ें और अपने बालों की लंबाई पर लगाएं। 

Tags