Ayushman Card Tips- देश के इन लोगो का नहीं बन सकता हैं आयुष्मान कार्ड, जानिए इसकी वजह
By Jitendra Jangid- दोस्तो जैसा कि हम सब जानते है कि भारतीय सरकार अपने देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाती हैं, जिनका उद्देश्य इन लोगो की मदद करना और जीवनशैली में सुधार करना हैं। ऐसी ही एक योजना हैं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना - मुख्यमंत्री योजना, जो पात्र व्यक्तियों को 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त स्वास्थ्य सेवा लाभ प्रदान करती है। इसका लाभ उठाने के लिए, व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा। लेकिन क्या आपको पता हैं कुछ लोग इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं, जानिए इनके बारें में-

आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता मानदंड:
- ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग
- असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी
- दिहाड़ी मज़दूर
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति
- निराश्रित या आदिवासी लोग
- विकलांग सदस्य वाले परिवार

क्या निजी कर्मचारी इस योजना में शामिल हो सकते हैं? अब, आइए जानें कि क्या कोई निजी कर्मचारी आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकता है और मुफ़्त इलाज का लाभ उठा सकता है:
यदि आप निजी क्षेत्र में काम कर रहे हैं और भविष्य निधि (PF) योजना के सदस्य हैं, या आपके पास ESIC कार्ड (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) है, तो आप आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र नहीं होंगे।
दूसरी ओर, यदि आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं (जहाँ आपके पास PF या ESIC तक पहुँच नहीं है), तो आप योजना की पात्रता मानदंडों के अनुसार आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
आयुष्मान कार्ड किसे नहीं मिल सकता?
संगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी
वे व्यक्ति जो भविष्य निधि (PF) के सदस्य हैं
वे लोग जो कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) से लाभ उठा रहे हैं

सरकारी कर्मचारी
वे व्यक्ति जो आयकर का भुगतान कर रहे हैं
पात्रता सूची को समझकर, आप आसानी से यह निर्धारित कर सकते हैं कि आप या आपका कोई परिचित आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा सकता है या नहीं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [Samacharnama]
