Automobile Tips- Tata Sierra का सबसे सस्ता मॉडल कौनसा हैं, आइए जानें

 
Automobile Tips- Tata Sierra का सबसे सस्ता मॉडल कौनसा हैं, आइए जानें

दोस्तो टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारतीयों के लिए एक नई SUV लॉन्च की है, वो हैं टाटा सिएरा, जो अपनी स्टाइल, परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के मिश्रण के साथ एक आधुनिक SUV के रूप में वापसी कर रही है। अगर आप भी अपने लिए टाटा सिएरा लेने की सोच रहे हैं, तो चलिए जानते हैं कि टाटा सिएरा का सबसे सस्ता मॉडल कौनसा हैं- 

इंजन और परफॉर्मेंस

टाटा सिएरा में 1.5-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन है जो 106 PS की पावर देता है।

यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है, जो अलग-अलग कस्टमर की पसंद को पूरा करता है।

फ्यूल एफिशिएंसी और टैंक कैपेसिटी

यह SUV 50-लीटर फ्यूल टैंक के साथ आती है और अच्छी माइलेज देती है, जिससे यह लंबी ड्राइव और रोज़ाना आने-जाने के लिए उपयुक्त है।

सिएरा ने इंदौर के NATRAX ट्रैक पर 29.9 kmpl की शानदार रिकॉर्ड माइलेज हासिल की है।

वेरिएंट और कीमत

बेस वेरिएंट, Smart+, उन लोगों के लिए एक आकर्षक ऑप्शन है जो ज़रूरी फीचर्स से समझौता किए बिना किफायती गाड़ी चाहते हैं।

सिएरा Smart+ की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है।

टैक्स और अतिरिक्त चार्ज के बाद दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 13.30 लाख रुपये है।

स्टाइल, परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के कॉम्बिनेशन के साथ, टाटा सिएरा का लक्ष्य प्रतिस्पर्धी भारतीय SUV बाज़ार में एक मज़बूत छाप छोड़ना है।

Tags