Automobile Tips- Tata Sierra का सबसे सस्ता मॉडल हैं इतने का, जानिए इसके फीचर्स के बारे में
दोस्तो जैसा कि हमने 1 से 2 सालों में देखा हैं कि भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार बड़ी तेजी से बढ़ रहा हैं, कंपनिया नई नई कारें बाजार में ला रही हैं, ऐसे में बात करें टाटा की तो हाल ही के सालों में टाटा ने कई कारें पेश की हैं, इस लाइन में टाटा सिएरा भी शामिल हैं, जिसको इंडियन मार्केट में स्टाइल, परफॉर्मेंस और वैल्यू के कॉम्बिनेशन की वजह से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। तो आइए जानते हैं टाटा सिएरा का सबसे सस्ता मॉडल कोनसा आता हैं-
सबसे किफायती वेरिएंट:
टाटा सिएरा का बेस मॉडल स्मार्ट प्लस (Smart+) है, जो इसे बजट-फ्रेंडली खरीदारों के लिए एक आकर्षक ऑप्शन बनाता है।
एक्स-शोरूम कीमत: ₹11.49 लाख।
दिल्ली में ऑन-रोड कीमत: ₹13.30 लाख (टैक्स और अतिरिक्त चार्ज के बाद)।
इंजन और परफॉर्मेंस:
1.5-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन से पावर्ड।
106 PS की पावर देता है, जो एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस का बैलेंस्ड मिक्स सुनिश्चित करता है।
NATRAX ट्रैक पर, टाटा सिएरा ने 29.9 kmpl का रिकॉर्ड माइलेज हासिल किया, जो इसकी फ्यूल एफिशिएंसी को दिखाता है।
लॉन्च और डिलीवरी:
टाटा सिएरा की डिलीवरी 15 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाली है।
अपनी आकर्षक कीमत, दमदार इंजन और शानदार माइलेज के साथ, टाटा सिएरा स्मार्ट+ बेस वेरिएंट SUV सेगमेंट में एंट्री करने वालों के लिए एक ज़बरदस्त ऑप्शन है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from abplive.
