Automobile Tips- Tata Sierra कितना एवरेज देती हैं, आइए जानें

 
Automobile Tips- Tata Sierra कितना एवरेज देती हैं, आइए जानें

दोस्तो टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी प्रिमियम SUV लॉन्च की है, जी हॉ हम बात कर रहे हैं टाटा सिएरा जो पेट्रोल और डीज़ल दोनों पावरट्रेन में मौजूद है। इसको लेकर लोगो के मन सवाल उठता है कि सीएरा कितना एवरेज देती हैं, तो आपको बता दें कि  डीज़ल-ऑटोमैटिक वेरिएंट शहर में 11.53 kmpl का माइलेज देता है। असल दुनिया की हाईवे ड्राइविंग में, इसी वेरिएंट ने शानदार 14.56 kmpl का माइलेज दिया, जिससे यह लंबी यात्राओं के लिए एक प्रैक्टिकल विकल्प बन जाता है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

इंजन विकल्प

टाटा सिएरा का पेट्रोल वर्जन 1.5-लीटर रेवोट्रॉन इंजन द्वारा संचालित है, जो रोज़ाना शहर में इस्तेमाल के लिए स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। दूसरी ओर, डीज़ल वेरिएंट 1.5-लीटर क्रायोटेक इंजन के साथ आता है, जो अपने मज़बूत टॉर्क और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है, खासकर हाईवे पर।

फ्यूल टैंक और ड्राइविंग रेंज

टाटा सिएरा के सभी वेरिएंट 50-लीटर फ्यूल टैंक से लैस हैं, जिससे ड्राइवर कम फ्यूल स्टॉप के साथ लंबी दूरी तय कर सकते हैं।

रंग और कीमत

नई टाटा सिएरा 6 आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध है, जो खरीदारों को बहुत सारे विकल्प देती है। इस SUV की कीमत ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

 

Tags