Automobile Tips- Toyota Innova Crysta खरीदना चाहते हैं, तो जानिए कितनी आएगी इसकी EMI
दोस्तो टोयोटा की अन्य कारों की तरह इनोवा क्रिस्टा एक लोकप्रिय MPV है, जो ना केवल दिखने में अच्छी हैं, बल्कि आराम और भरोसेमंद गाड़ी है, जो परिवारों और ग्रुप्स के लिए है। इनोवा 7-सीटर और 8-सीटर दोनों कॉन्फ़िगरेशन में आती है, जिससे यह अलग-अलग पैसेंजर की ज़रूरतों के लिए काम की है, अगर आप भी इस लेना चाहते है, तो जान लिजिए इसकी EMI कितने की आएगी-
इंजन और वेरिएंट:
इनोवा क्रिस्टा सिर्फ़ डीज़ल इंजन के साथ आती है।
पेट्रोल इंजन का कोई ऑप्शन उपलब्ध नहीं है।
कीमत की रेंज:
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कीमत ₹18.66 लाख से ₹25.36 लाख तक है।
सबसे किफ़ायती 7-सीटर वेरिएंट की कीमत ₹18.66 लाख है।
फाइनेंसिंग और लोन के ऑप्शन:
आप इस कार को ₹16.80 लाख के लोन पर खरीद सकते हैं।
बेस मॉडल के लिए ₹1.87 लाख का डाउन पेमेंट ज़रूरी है।
EMI डिटेल्स (9% ब्याज दर पर):
5-साल का लोन: ₹34,850 प्रति महीना
6-साल का लोन: ₹30,259 प्रति महीना
7-साल का लोन: ₹27,000 प्रति महीना
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में मज़बूत परफॉर्मेंस, बड़ी जगह वाला इंटीरियर और आसान फाइनेंसिंग के ऑप्शन हैं, जो इसे प्रीमियम MPV सेगमेंट में एक मज़बूत दावेदार बनाते हैं।
