Automobile Tips- Tata की सबसे सस्ती SUV का फेसलिफ्ट लुक देखा क्या, भूल जाएंगे NEXON

 
Automobile Tips-  Tata की सबसे सस्ती SUV का फेसलिफ्ट लुक देखा क्या, भूल जाएंगे NEXON

दोस्तो बात करें हाल ही के सालों की तो टाटा ने भारतीय बाजार में अपनी धाक जमाई हुई हैं, कई नए मॉडल्स ने लोगो का मन जीता है, हाल ही में टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर और किफायती SUV, टाटा पंच का फेसलिफ्टेड वर्जन कल, 13 जनवरी को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। नया मॉडल अपने एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बड़े अपडेट के साथ आ रहा है, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स-

1. इंजन और परफॉर्मेंस:

नई टाटा पंच 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जो वही यूनिट है जो टाटा के दूसरे मॉडल्स में इस्तेमाल होती है।जिससे उन्हें बेहतर परफॉर्मेंस या ज़्यादा फ्यूल एफिशिएंसी में से चुनने का मौका मिलेगा।

2. एक्सटीरियर अपग्रेड:

फेसलिफ्टेड पंच में नए लाइटिंग एलिमेंट्स, पियानो ब्लैक फिनिश, एक रीडिजाइन किया गया लोअर ग्रिल और फ्रंट स्किड प्लेट्स हैं।इसका डिज़ाइन अब टाटा की बड़ी SUVs जैसे नेक्सन, हैरियर और सफारी जैसा है।

3. इंटीरियर और फीचर्स:

अपडेट में इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो वाला ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, पुराने बटनों की जगह टॉगल-स्टाइल स्विच, रीडिजाइन किए गए AC वेंट और 7-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। SUV में 360-डिग्री कैमरा, छह एयरबैग और एक नया इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है।

4. कीमत:

फेसलिफ्टेड पंच की सही कीमत लॉन्च के समय बताई जाएगी, लेकिन उम्मीद है कि यह मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज़्यादा होगी, जिसकी शुरुआती कीमत 5.50 लाख रुपये है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from Ajjtak.

Tags