Automobile Tips- क्या सर्द मौसम की वजह कार माइलेज कम हो गया हैं, तो अपनाए ये टिप्स
दोस्तो सर्द मौसम का असर ना केवल इंसानों पर होता हैं, बल्कि मशीनों पर भी होता हैं, खासकर गाड़ियों पर, इस मौसम में फ्यूल एफिशिएंसी में कमी देखी होगी। ठंडा मौसम आपकी कार को कई तरह से प्रभावित कर सकता है, जिससे माइलेज कम हो जाता है। टेक्निकल कारणों से लेकर ड्राइविंग की आदतों तक, कई कारण हैं जिनकी वजह से आपकी कार सर्दियों में ज़्यादा फ्यूल खर्च कर सकती है। गाड़ी का माइलेज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1. टायर प्रेशर पर ध्यान दें
ठंडे तापमान से टायरों में हवा का प्रेशर कम हो जाता है, जिससे सड़क के साथ घर्षण बढ़ जाता है। कम प्रेशर वाले टायरों को कार को चलाने के लिए इंजन को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे फ्यूल की खपत बढ़ जाती है।
2. इलेक्ट्रिकल फीचर्स का समझदारी से इस्तेमाल करें
सर्दियों का मतलब है आपकी कार में हीटर, डिफॉस्टर इस्तेमाल करते हैं। ये आपको आरामदायक रखते हैं, लेकिन ये इंजन पर एक्स्ट्रा लोड भी डालते हैं, जिससे फ्यूल की खपत ज़्यादा होती है।
3. स्मूथ ड्राइविंग पर ध्यान दें
तेज़ एक्सीलरेशन और अचानक ब्रेक लगाने से सर्दियों में माइलेज और भी कम हो सकता है। फ्यूल एफिशिएंसी को ज़्यादा से ज़्यादा करने के लिए एक स्थिर स्पीड बनाए रखें, ज़्यादा एक्सीलरेशन से बचें और सावधानी से ड्राइव करें।
4. सही इंजन ऑयल का इस्तेमाल करें और समय पर सर्विस करवाएं
ठंडा मौसम गाढ़े या पुराने इंजन ऑयल को और भी कम असरदार बना सकता है, जिससे आपके इंजन को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है और ज़्यादा फ्यूल खर्च होता है। अच्छा माइलेज बनाए रखने के लिए, अपनी कार बनाने वाली कंपनी द्वारा बताए गए इंजन ऑयल ग्रेड का इस्तेमाल करें ।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from Timesnowhindi.
