Automobile Tips- Honda की गाड़ियों पर मिल रहा है बंपर ऑफर, नए फीचर्स के साथ मिल रही जबरदस्त डील
दोस्तो हाल ही भारतीय सरकार ने GST की दरें कम की है और GST 2.0 की घोषणा की है, जिसके तहत इस त्यौहारी सीजन में लोगो को बहुत फायदा मिलने वाला है, हाल ही में होंडा कार्स इंडिया ने इस सितंबर में शुरु होने वाले त्यौहारी सीजन से पहले अपनी कारों पर भारी राहत प्रदान की हैं, अगर बात करें एलिवेट एसयूवी से लेकर सिटी और अमेज सेडान तक, ग्राहक नए फ़ीचर विकल्पों के साथ-साथ बड़ी बचत का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स
होंडा एलिवेट ऑफर्स
टॉप-एंड ZX ट्रिम - ₹1.22 लाख तक की छूट
VX ट्रिम - ₹78,000 तक के लाभ
V ट्रिम - ₹58,000 तक की बचत
SV ट्रिम (बेस वेरिएंट) - कोई छूट उपलब्ध नहीं
नोट - शहर और डीलरशिप के आधार पर ऑफर्स अलग-अलग हो सकते हैं।
नए फ़ीचर और स्टाइलिंग विकल्प
अल्फ़ा-बोल्ड प्लस ग्रिल - क्रोम में 9 वर्टिकल स्लैट्स वाली नई प्रीमियम ग्रिल, सिग्नेचर ब्लैक एडिशन में भी उपलब्ध।
ZX ट्रिम - वैकल्पिक 7-रंग की एम्बिएंट लाइटिंग और 360-डिग्री कैमरा।
V और VX ट्रिम - प्रीमियम फील के लिए शैडो बेज फ़ैब्रिक अपहोल्स्ट्री और सफ़ेद सॉफ्ट-टच ट्रिम।
क्रिस्टल ब्लैक पर्ल रंग - अब SV पेट्रोल-मैनुअल को छोड़कर सभी एलिवेट ट्रिम पर उपलब्ध। अतिरिक्त कीमत: ₹8,000।
होंडा के अन्य मॉडलों पर छूट
होंडा सिटी (पेट्रोल) – ₹1.07 लाख तक की छूट
होंडा अमेज़ (सैकंड जनरेशन ) – ₹97,200 तक की छूट
होंडा अमेज़ (थर्ड जनरेशन – ₹77,200 तक की छूट
जीएसटी 2.0 लाभ (22 सितंबर 2025 से)
होंडा ने जीएसटी 2.0 लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुँचाते हुए अपने सभी मॉडलों की कीमतों में कटौती की घोषणा की है:
सैकंड जनरेशन की अमेज़ – ₹72,800 सस्ती
थर्ड जनरेशन की अमेज़ – कीमत में ₹95,500 की कमी
होंडा सिटी – कीमत में ₹57,500 की कटौती
होंडा एलिवेट – कीमत में ₹58,400 की कमी
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [Tv9Hindi]
