Astro Tips- इस दिन नाखून काटने से घर में आती हैं दरिद्रता और कंगाली,जानिए पूरी डिटेल्स

 
Astro Tips- इस दिन नाखून काटने से घर में आती हैं दरिद्रता और कंगाली,जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो हिंदू धर्म ज्योतिष, वास्तु शास्त्र का बहुत अधिक महत्व हैं, जिसमें जीवन में सुख और समृद्धि पाने के कई नियम बताए गए है, इनमें दैनिक आदतों से लेकर जीवन की प्रमुख घटनाओं तक, हर कार्य व्यक्ति की समृद्धि, शांति और प्रगति को प्रभावित करता है। नाखून काटने जैसी साधारण गतिविधियाँ भी विशिष्ट दिनों से जुड़ी होती हैं जिन्हें शुभ या अशुभ माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे की किस दिन आपको नाखून नहीं  काटने चाहिए- 

1. मंगलवार

मंगलवार भगवान हनुमान को समर्पित है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नाखून काटने से जीवन में अनचाही समस्याएँ या बाधाएँ आ सकती हैं। 

2. गुरुवार

गुरुवार का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। इस दिन नाखून या बाल काटने से आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर होता है, जिससे वैवाहिक जीवन, बुद्धि और समृद्धि में चुनौतियाँ आ सकती हैं।

3. शनिवार

शनिवार भगवान शनि देव से जुड़ा है। इस दिन नाखून या बाल काटने से शनि देव नाराज़ होते हैं, जिससे कष्ट, देरी या आर्थिक समस्याएँ हो सकती हैं।

4. रविवार

रविवार भगवान सूर्य को समर्पित है। इस दिन पूजा और कृतज्ञता व्यक्त करने की सलाह दी जाती है। रविवार को नाखून काटने से आर्थिक नुकसान होता है और जीवन में सकारात्मकता कम होती है।

नाखून काटने के शुभ दिन

सोमवार, बुधवार और शुक्रवार

ये दिन सजने-संवरने के कामों के लिए अनुकूल माने जाते हैं। माना जाता है कि शुक्रवार को नाखून काटने से घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य आता है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranhindi]

Tags