Airline Update- ये हैं दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइंस, जानिए इनके बारे में

 
Airline Update- ये हैं दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइंस, जानिए इनके बारे में

दोस्तो आज के इस आधुनिक युग में लोगो के पास वक्त नहीं होता हैं, वो किसी भी जगह जाने के लिए सबसे तेज साधन चुनते हैं, जिनमें हवाई यात्रा सबसे अव्वल पर है, लेकिन हाल की घटनाओं, जैसे अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश, ने एक बार फिर एविएशन में सख्त सेफ्टी उपायों और ऊंचे स्टैंडर्ड के महत्व को उजागर किया है, लेकिन आप चिंता ना करें दुनिया कई एयरलाइंस हैं जो सबसे सुरक्षित हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में- 

एयर न्यूज़ीलैंड – अपने सख्त सेफ्टी प्रोटोकॉल के लिए दुनिया भर में मशहूर, एयर न्यूज़ीलैंड को 2025 में दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइन का खिताब दिया गया था। 

क्वांटास –अक्सर ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख एयरलाइन मानी जाने वाली क्वांटास ने दशकों से एक बेदाग सेफ्टी रिकॉर्ड बनाए रखा है। खास बात यह है कि 1951 से इसने एक भी जानलेवा प्लेन क्रैश का अनुभव नहीं किया है, जिससे इसे दुनिया भर में सबसे सुरक्षित कैरियर में से एक के रूप में पहचान मिली है।

कतर एयरवेज़ –लग्ज़री और आराम के लिए जानी जाने वाली कतर एयरवेज़ का सेफ्टी रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा है, जो टॉप-टियर सर्विस को सख्त सेफ्टी प्रोटोकॉल के साथ जोड़ती है।

 

Tags