Acne Tips- आपकी रोज की ये गलतियां कर सकती हैं मुंहासों को ट्रिगर, जानिए इनके बारे में

 
Acne Tips – Your daily mistakes could trigger acne; find out what they are.

दोस्तो मुंहासे युवाओं में एक आम समस्या हैं, लेकिन यह आपके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देती हैं, कई बार अच्छी डाइट, नियमित स्किनकेयर और साफ-सफाई के बावजूद चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकलते रहते हैं। इसके पीछे की वजह आपकी रोजमर्रा की आदतें भी हो सकती हैं, जैसे गलत तरीके से पिंपल्स को छूना, गंदे ब्यूटी टूल्स इस्तेमाल करना या चेहरे को जरूरत से ज्यादा धोना जैसी आदतें Acne को और बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में-

Acne Tips – Your daily mistakes could trigger acne; find out what they are.

1. बार-बार पिंपल्स को छूना या फोड़ना

पिंपल निकलते ही उसे उंगलियों या नाखूनों से छूना और दबाकर फोड़ना सबसे आम गलतियों में से एक है।

हाथों की गंदगी और बैक्टीरिया त्वचा तक पहुंच सकते हैं।

पिंपल में सूजन और जलन बढ़ सकती है।

त्वचा पर घाव हो सकता है।

मुंहासों के बाद दाग-धब्बे या निशान पड़ने का खतरा बढ़ सकता है।

इसलिए पिंपल्स को बार-बार छूने या फोड़ने से बचें।

2. बालों में जरूरत से ज्यादा तेल लगाना

बालों में तेल लगाना सामान्य बात है, लेकिन बहुत अधिक तेल लगाकर उसे लंबे समय तक छोड़ना कुछ लोगों में समस्या पैदा कर सकता है। बालों का तेल माथे और चेहरे की त्वचा के संपर्क में आकर पोर्स को प्रभावित कर सकता है।

खासकर अगर बाल चेहरे पर बार-बार आते हैं, तो तेल और गंदगी त्वचा पर जमा होकर मुंहासों को बढ़ा सकती है।

Acne Tips – Your daily mistakes could trigger acne; find out what they are.

3. गंदा हेलमेट या कैप इस्तेमाल करना

बाइक या स्कूटर चलाने वाले लोगों के लिए हेलमेट की सफाई बेहद जरूरी है। हेलमेट के अंदर पसीना, धूल, तेल और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं।

जब गंदा हेलमेट बार-बार चेहरे या माथे की त्वचा के संपर्क में आता है, तो इससे Acne और त्वचा में जलन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए हेलमेट की अंदरूनी लाइनिंग और कैप को नियमित रूप से साफ रखें।

4. मेकअप ब्रश और स्पंज साफ न करना

मेकअप ब्रश और ब्यूटी स्पंज लंबे समय तक साफ न किए जाएं तो उनमें मेकअप अवशेष, तेल और गंदगी जमा हो सकती है।

इनका इस्तेमाल सीधे चेहरे पर होता है, इसलिए गंदे टूल्स त्वचा पर बैक्टीरिया और अशुद्धियां पहुंचा सकते हैं। इससे मुंहासों के साथ दूसरी त्वचा संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

इसलिए मेकअप ब्रश और स्पंज को नियमित रूप से साफ करना जरूरी है।

5. चेहरा बहुत ज्यादा या बहुत कम धोना

Acne होने पर कुछ लोग बार-बार चेहरा धोने लगते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा फेस वॉश करने से त्वचा की प्राकृतिक नमी और तेल का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे त्वचा में जलन या अतिरिक्त ऑयल की समस्या बढ़ सकती है।

वहीं, चेहरे को पर्याप्त रूप से साफ न करना भी सही नहीं है। दिनभर त्वचा पर धूल, पसीना, तेल और मेकअप जमा हो सकता है।

इसलिए चेहरे को बहुत ज्यादा धोने के बजाय एक नियमित और हल्की स्किनकेयर रूटीन अपनाना बेहतर है।