AC Tips- क्या आपकी AC सही से कूलिंग नहीं कर रही है, जानिए इसकी वजह
दोस्तो देश में गर्मी की वजह से तापमान 45 डिग्री से उपर हो रहा हैं, खासकर उत्तर भारत में जहां के कई इलाकों में 48 से 50 डिग्री हो रहा हैं, ऐसे में कई लोगों की शिकायत होती है कि उनका AC लगातार चलने के बाद भी ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा है। ज़्यादातर मामलों में, यह कोई बड़ी समस्या नहीं होती और इसे समय पर मेंटेनेंस और कुछ आसान सावधानियों से ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं AC ठीक से कूलिंग क्यों नहीं करती हैं-
गंदा एयर फ़िल्टर कूलिंग कम कर सकता है
अगर आपके AC का एयर फ़िल्टर धूल और गंदगी से भर जाता है, तो हवा का बहाव रुक जाता है। इसके चलते, AC को कमरे को ठीक से ठंडा करने में दिक्कत होती है।
बार-बार दरवाज़ा खोलने से कूलिंग पर असर पड़ता है
अगर कमरे में लगातार सीधी धूप आती है या दरवाज़ा बार-बार खोला और बंद किया जाता है, तो ठंडी हवा बाहर निकल जाती है और गर्म हवा अंदर आ जाती है।
रेफ़्रिजरेंट गैस का लीक होना एक बड़ा कारण हो सकता है
अगर AC की रेफ़्रिजरेंट गैस लीक हो जाती है, तो यूनिट ठीक से कूलिंग करना बंद कर सकती है। ऐसी स्थितियों में, आपको तुरंत किसी टेक्नीशियन से संपर्क करना चाहिए ताकि वह जाँच कर सके और ज़रूरत पड़ने पर गैस फिर से भर सके।
नियमित सर्विसिंग ज़रूरी है
समय पर सर्विसिंग करवाने से आपका AC हमेशा अच्छी हालत में रहता है। नियमित मेंटेनेंस से कूलिंग बेहतर होती है, बिजली की बचत बढ़ती है, और उपकरण की उम्र भी लंबी होती है।
