AC Tips- क्या सच में AC को मेन स्‍व‍िच से ऑन ऑफ करने से बिजली का बिल कम आता है, आइए जानें इसकी पूरी डिटेल्स

 
AC Tips- क्या सच में AC को मेन स्‍व‍िच से ऑन ऑफ करने से बिजली का बिल कम आता है, आइए जानें इसकी पूरी डिटेल्स

दोस्तो भीषण गर्मी से बचने के लिए हम सब पंखें, कूलर और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें एयर कंडीशनर सबसे लोकप्रिय हैं, हममें से ज़्यादातर लोग इसे चालू या बंद करने के लिए रिमोट कंट्रोल पर निर्भर रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रिमोट के बजाय मेन स्विच से सीधे AC बंद करने से आपके बिजली के बिल में कोई फर्क पड़ सकता है, आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्

रिमोट बनाम मेन स्विच:

AC रिमोट मुख्य रूप से सुविधा के लिए होता है। यह आपको कमरे में कहीं से भी AC चलाने की सुविधा देता है, लेकिन इससे बिजली की खपत में बहुत ज़्यादा बदलाव नहीं होता है।

मेन स्विच का इस्तेमाल करना:

जब आप मेन स्विच से AC बंद करते हैं, तो यूनिट पूरी तरह से बंद हो जाती है। इस मामले में, बिजली की खपत ज़ीरो होती है।

रिमोट से बंद करना:

जब आप रिमोट से AC बंद करते हैं, तो AC स्टैंडबाय मोड में चला जाता है। यह मोड बहुत कम बिजली की खपत करता है।

बिजली के बिल पर असर:

स्टैंडबाय मोड में इस्तेमाल होने वाली बिजली बहुत कम होती है और इससे आपके बिजली के बिल में कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।

Tags