Sikandar Release Date OUT: सलमान खान की एक्शन-थ्रिलर इस तारीख को होगी रिलीज; जानें डिटेल्स

 
Sikandar Release Date OUT: सलमान खान की एक्शन-थ्रिलर इस तारीख को होगी रिलीज; जानें डिटेल्स

सलमान खान की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में पता चला था कि यह फिल्म 10 अप्रैल की बजाय ईद के मौके पर 30 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच फिल्म 'सिकंदर' को लेकर कुछ ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने सलमान के फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने फिल्म के ट्रेलर, रनटाइम, बजट और कहानी के बारे में जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि फिल्म को जल्द ही सर्टिफिकेशन के लिए सीबीएफसी के पास भेजा जाएगा। इस बीच ट्रेड एनालिस्ट्स ने भी अनुमान लगाया है कि 'सिकंदर' अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर करीब 60 करोड़ का बिजनेस करेगी। सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज में अब 10 दिन बाकी हैं, यानी फिल्म 30 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म का शानदार टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। साथ ही, फिल्म के 3 गाने भी अब तक सामने आ चुके हैं। इन गानों में सलमान और रश्मिका मंदाना के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। साथ ही सलमान के कमाल के डांस मूव्स को भी फैंस ने खूब पसंद किया है। इतना ही नहीं, IMDb पर 'सिकंदर' को इस साल यानी 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बताया गया है।

सिकंदर का ट्रेलर कब आएगा और क्या है कहानी?

निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने फिल्म 'सिकंदर' के रनटाइम का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म 2 घंटे 20 मिनट लंबी है। पहला भाग 1 घंटे 15 मिनट का है और इंटरवल के बाद फिल्म 1 घंटे 5 मिनट की होगी। हालांकि, उन्होंने ट्रेलर रिलीज की कोई कन्फर्म डेट नहीं बताई है, लेकिन कहा जा रहा है कि ट्रेलर बनकर तैयार है और इसे 22 या 23 मार्च को रिलीज किया जा सकता है। निर्देशक ने बताया कि 'सिकंदर' आम आदमी की फिल्म नहीं बल्कि ऐसी फिल्म है जिसे लोग बार-बार देखना पसंद करेंगे। फिल्म की कहानी के बारे में संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि यह पति-पत्नी के रिश्ते की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि आजकल परिवार कैसे काम करते हैं, कपल्स एक-दूसरे का कैसे साथ देते हैं। इसमें कुछ सरप्राइज एलिमेंट भी हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आएंगे।

फिल्म सिकंदर की एडवांस बुकिंग और बजट
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग ट्रेलर रिलीज के साथ ही शुरू हो जाएगी। निर्माता साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म का बजट 200 करोड़ है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और अंजिनी धवन हैं।

Tags