Premada Oorali OTT Release: OTT पर इस दिन रिलीज होगी Premada Oorali, नोट कर लिजिए डेट
दोस्तो फिल्मी दिवानों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी हैं, क्योंकि कन्नड़ सिनेमा की चर्चित रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म 'Premada Oorali' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद यह फिल्म 17 नवंबर 2026 से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर साल 2026 की बड़ी सरप्राइज हिट फिल्मों में अपनी जगह बना ली, आइए जानते हैं इस फिल्म के बारें में-

सीमित स्क्रीन्स से ₹139 करोड़ तक का सफर
'Premada Oorali' को 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म को शुरुआत में कर्नाटक में केवल 60 शो मिले थे। इसके अलावा, रिलीज से पहले इसका प्रमोशन भी काफी सीमित रहा।
हालांकि, दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने फिल्म की किस्मत बदल दी।
पहले वीकेंड में फिल्म को शानदार दर्शक मिले।
रविवार तक शो की संख्या 60 से बढ़कर करीब 450 हो गई।
इसके बाद फिल्म को लगातार नए सिनेमाघरों और स्क्रीन्स पर जगह मिली।
नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन मजबूत बना रहा।
फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन दुनियाभर में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
53 दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग ₹139.32 करोड़ तक पहुंच गया।

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी नागन्ना नाम के एक किसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार रंगायणा रघु ने निभाया है। पत्नी की मौत के बाद नागन्ना अकेले ही अपने बेटे संथु की परवरिश करता है। संथु का किरदार श्री राम ने निभाया है।
कहानी में रुक्मिणी की एंट्री के बाद परिवार की जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। वहीं, वसंत का किरदार कहानी को एक नया मोड़ देता है। फिल्म में प्यार, पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और गांव के जीवन को खूबसूरती से दिखाया गया है।
फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं?
'Premada Oorali' में कई शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं।
रंगायणा रघु
श्री राम
रमिका शिवू
तपस्विनी पूनाचा
फिल्म का निर्देशन मनोज कुमार ने किया है।
कहां और कब देखें 'Premada Oorali'?
जिन दर्शकों ने यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देखी थी, उनके लिए अब इसे घर बैठे देखने का मौका है। फिल्म 17 नवंबर 2026 से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है।
