OTT Releases This Week: OTT पर रिलीज होगी इस हफ्ते कई फिल्में रिलीज, जानिए पूरी डिटेल्स
दोस्तो अगर आप फिल्में देखने के शौकिन हैं तो आपके लिए यह हफ्ता बहुत ही बढ़िया होने वाला हैं, क्योंकि इस हफ्ते में कई फिल्में Netflix, ZEE5, Jio Hotstar, Amazon Prime Video और Apple TV+ जैसे प्लेटफॉर्म पर नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ इंडियन सिनेमा की कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इनमें एक्शन, थ्रिलर, रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी जैसे अलग-अलग जॉनर का कंटेंट शामिल है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

1. ‘Main Wapas Aaunga’ – Netflix
दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकारों से सजी फिल्म ‘Main Wapas Aaunga’ अब OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है। सिनेमाघरों में चर्चा बटोरने के बाद यह फिल्म 7 अगस्त 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी।
2. ‘Lenin’ – ZEE5
अखिल अक्किनेनी की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘Lenin’ OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी। फिलहाल यह फिल्म तेलुगु भाषा में उपलब्ध होगी और हिंदी वर्जन को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म की स्ट्रीमिंग 7 अगस्त 2026 से शुरू होगी।
3. ‘Idhayam Murali’ – Netflix
साउथ फिल्म ‘Idhayam Murali’ में फहाद फासिल, कायाडू लोहार, मालविका मोहनन, निहारिका NM और अथर्वा मुरली जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी से ठीक पहले घबरा जाता है और एक अजनबी को अपने अधूरे प्यार की कहानी सुनाता है। फिल्म में जुड़वां बहनों से जुड़ा एक बड़ा ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा।

4. ‘Uyir’ – Jio Hotstar
मलयालम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘Uyir’ एक अजीबोगरीब सब-इंस्पेक्टर की कहानी है, जो कुएं में मिली एक महिला की सड़ी हुई लाश के रहस्य को सुलझाने की कोशिश करता है।
5. ‘Operation Safed Sagar’ – Netflix
अभिनेता सिद्धार्थ की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘Operation Safed Sagar’ भी इस हफ्ते OTT पर दस्तक देने जा रही है। यह सीरीज साल 1999 में भारतीय वायुसेना के Golden Arrow Squadron द्वारा चलाए गए ऐतिहासिक हवाई अभियान की कहानी पर आधारित है।
