November Hollywood Release: नवंबर में ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से ‘फॉकर इन लॉ’ तक ये हॉलीवुड फिल्में होगी रिलीज, नोट कर लिजिए
दोस्तो नवंबर का महीना हॉलीवुड फिल्में देखने वालों के लिए बहुत ही रोमाचंक होने वाला हैं, क्योंकि इस महीने में हॉलीवुड कई तरह की फिल्में सिनेमाघरों में ला रहा है। मशहूर मॉन्स्टर 'गॉडज़िला' की वापसी से लेकर एनिमेटेड एडवेंचर, एक्शन से भरपूर डकैती, सुपरनैचुरल हॉरर और फैमिली कॉमेडी तक, दर्शकों के पास चुनने के लिए बहुत सारे विकल्प होंगे। आइए जानते हैं नवंबर में कौनसी कौनसी फिल्में रिलीज होगी-
1. गॉडज़िला माइनस ज़ीरो – 6 नवंबर
मशहूर मॉन्स्टर 'गॉडज़िला' अब 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' में वापसी कर रहा है। इसकी कहानी 1949 में सेट है, जो 'गॉडज़िला माइनस वन' की घटनाओं के दो साल बाद की है।
रिलीज़ की तारीख: 6 नवंबर, 2026

2. द कैट इन द हैट – 6 नवंबर
एनिमेटेड फिल्म 'द कैट इन द हैट' 6 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। कहानी एक शरारती बिल्ली के बारे में है, जिसे 'इंस्टीट्यूट फॉर द इंस्टीट्यूशन ऑफ इमेजिनेशन एंड इंस्पिरेशन' से अब तक का सबसे मुश्किल काम मिलता है।
रिलीज़ की तारीख: 6 नवंबर, 2026
3. घोस्ट सोल्जर – 11 नवंबर
विलियम यूबैंक द्वारा निर्देशित फिल्म 'घोस्ट सोल्जर' में जिम कैविज़ेल, हेनरी "फिट्ज़" फिट्ज़गेराल्ड के किरदार में नज़र आएंगे। वह एक पूर्व 'ग्रीन बेरेट' (सैनिक) और हथियार बनाने वाले व्यक्ति हैं, जिन्होंने व्योमिंग के जंगलों में एक एकांत जीवन चुन लिया है
रिलीज़ की तारीख: 11 नवंबर, 2026
4. हाउ टू रॉब अ बैंक – 13 नवंबर
'हाउ टू रॉब अ बैंक' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जो बैंक लुटेरों के एक ऐसे गिरोह की कहानी है जो अपनी डकैतियों को लाइवस्ट्रीम करते हैं। इस ग्रुप के सदस्य जानवरों के खास मास्क पहनते हैं और रयान (जिसका किरदार निकोलस हॉल्ट ने निभाया है) के नेतृत्व में काम करते हैं।

रिलीज़ की तारीख: 13 नवंबर, 2026
5. एबेनेज़र – 20 नवंबर
'एबेनेज़र' चार्ल्स डिकेंस की क्लासिक कहानी 'अ क्रिसमस कैरोल' का एक डार्क (गंभीर और रहस्यमयी) रूप पेश करती है। गॉथिक अलौकिक हॉरर और डार्क फैंटेसी को मिलाते हुए, यह फिल्म कंजूस व्यापारी एबेनेज़र स्क्रूज की जानी-पहानी कहानी को एक नए अंदाज़ में दिखाती है।
रिलीज़ की तारीख: 20 नवंबर, 2026
6. फॉकर-इन-लॉ – 27 नवंबर
कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी 'मीट द पेरेंट्स' अपनी चौथी किस्त, 'फॉकर-इन-लॉ' के साथ वापस आ रही है। इस बार, परिवार के जाने-पहचाने रिश्तों में एक नया मोड़ आता है। उम्मीद है कि यह फिल्म अपनी फ्रैंचाइज़ी की उस परंपरा को जारी रखेगी, जिसमें अजीबोगरीब स्थितियां, पारिवारिक तनाव और कॉमेडी देखने को मिलती है।
रिलीज़ की तारीख: 27 नवंबर, 2026
