Friday OTT Release: 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो रही हैं OTT पर ये फिल्में, आइए देखें
दोस्तो अगर आपको फिल्में देखने का चस्का हैं तो आपको आजादी के मौके पर मिलने वाला हैं डबल डोज, 14 अगस्त 2026 को कई चर्चित हिंदी और साउथ इंडियन फिल्में OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही हैं। इनमें शाहिद कपूर की 'Cocktail 2', कंगना रनौत की 'Bharat Bhagya Vidhata', संजय दत्त की 'Aakhri Sawal' समेत कई फिल्में शामिल हैं। आइए डालते हैं एक नजर कौनसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं-

1. Cocktail 2 – Netflix
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'Cocktail 2' सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 जून 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी।
2. Bharat Bhagya Vidhata – ZEE5
कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Bharat Bhagya Vidhata' भी अब OTT पर आ रही है। सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शकों की ओर से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। अब दर्शक इसे घर बैठे स्ट्रीम कर सकेंगे।
फिल्म 14 अगस्त 2026 से ZEE5 पर उपलब्ध होगी।
OTT प्लेटफॉर्म: ZEE5
OTT रिलीज डेट: 14 अगस्त 2026
मुख्य कलाकार: कंगना रनौत
3. Aakhri Sawal – Lionsgate Play
संजय दत्त की फिल्म 'Aakhri Sawal' भी इस वीकेंड OTT पर रिलीज होने वाली फिल्मों में शामिल है। फिल्म की कहानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़े घटनाक्रम की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती भी अहम भूमिका में नजर आते हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 से Lionsgate Play पर स्ट्रीम होगी।
OTT प्लेटफॉर्म: Lionsgate Play
OTT रिलीज डेट: 14 अगस्त 2026
मुख्य कलाकार: संजय दत्त, नमाशी चक्रवर्ती

4. Mr. Work From Home – SunNXT
साउथ सिनेमा की तेलुगु फिल्म 'Mr. Work From Home' भी 14 अगस्त को OTT पर दस्तक देगी। फिल्म की कहानी अरविंद नाम के एक युवा कॉर्पोरेट प्रोफेशनल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मानता है कि घर से काम करना सफलता की कुंजी है।
भाषा: तेलुगु
OTT प्लेटफॉर्म: SunNXT
OTT रिलीज डेट: 14 अगस्त 2026
जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा
5. Aarupi – Prime Video
मलयालम फिल्म 'Aarupi' भी इस सप्ताह OTT पर रिलीज हो रही है। अभिलाष वारियर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर है।
फिल्म की कहानी एक प्रतिशोधी यक्षिणी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें वैषाख रवि, नेहा चावला, जॉय मैथ्यू, सिंधु वर्मा, साक्षी बदाला, कन्नन सागर और नेबू अब्राहम जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
भाषा: मलयालम
OTT प्लेटफॉर्म: Prime Video
OTT रिलीज डेट: 14 अगस्त 2026
जॉनर: सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर
