Entertainment News- KBC 18 के ग्रैंड प्रीमियर में दिखेंगे सनी देओल और आमिर खान, जानिए पूरी डिटेल्स
दोस्तो एक बार फिर टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शुरु होने के लिए तैयार है, यह इसका 18वां सीजन होगा, शो का नया सीजन 10 अगस्त 2026 से शुरू होगा और इस बार मेकर्स ने फॉर्मेट में कुछ बदलाव किए हैं, जिससे मुकाबला पहले से ज्यादा कठिन और रोमांचक नजर आएगा।
KBC 18 का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Sony Entertainment Television और SonyLIV पर किया जाएगा। शो के ग्रैंड प्रीमियर को खास बनाने के लिए बॉलीवुड के दो बड़े सितारों सनी देओल और आमिर खान की एंट्री की खबर सामने आ रही है।

KBC 18 के पहले एपिसोड में नजर आएंगे Sunny Deol और Aamir Khan
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल और आमिर खान अपनी आगामी फिल्म ‘Bantwara 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 के प्रीमियर एपिसोड में शामिल हो सकते हैं। दोनों कलाकार शो के होस्ट और महानायक अमिताभ बच्चन के साथ मंच साझा करेंगे।
अगर ऐसा होता है तो यह दर्शकों के लिए एक खास पल होगा, क्योंकि पहली बार बड़े पर्दे के ये दोनों दिग्गज सितारे एक साथ किसी लोकप्रिय टीवी मंच पर नजर आएंगे।
‘Bantwara 1947’ की रिलीज से पहले जोरदार प्रमोशन
सनी देओल, प्रीति जिंटा और निर्देशक राजकुमार संतोषी फिल्म के प्रमोशन में लगातार व्यस्त हैं। फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया गया, जिसके बाद टीम जयपुर के प्रसिद्ध राज मंदिर सिनेमा हॉल पहुंची। इसके बाद फिल्म की टीम पटना और अन्य शहरों में भी प्रमोशन के लिए गई।

आमिर खान ने प्रमोशन के लिए चुना खास मंच
अब तक आमिर खान फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स से दूर रहे हैं, जबकि सनी देओल, प्रीति जिंटा और राजकुमार संतोषी लगातार फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने में लगे हुए हैं।
माना जा रहा है कि आमिर खान ने अपनी मौजूदगी के लिए एक खास मौके का इंतजार किया और वह मौका KBC 18 का ग्रैंड प्रीमियर हो सकता है।
‘Bantwara 1947’ की रिलीज डेट
सनी देओल और आमिर खान से जुड़ी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी आयोजित की गई, जिसमें फिल्म का फाइनल कट दिखाया गया।
अब सभी की नजरें KBC 18 के ग्रैंड प्रीमियर पर हैं, जहां सनी देओल, आमिर खान और अमिताभ बच्चन की संभावित मुलाकात दर्शकों के लिए एक यादगार टीवी मोमेंट बन सकती है।
