Entertainment News- स्मृति ईरानी का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस दिन होगा खत्म, यह सीरियल लेगा जगह
दोस्तो सालों लोगो का पसंदीदा रहा टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर इस शो का सफर जल्द खत्म होने वाला है। सीरियल का आखिरी एपिसोड 20 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा।
नॉस्टैल्जिया से भरपूर इस शो का दूसरा सीजन 29 जुलाई 2025 को शुरू हुआ था। शुरुआत में ही सीरियल को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और इसने टीआरपी में मजबूत प्रदर्शन करते हुए कई हफ्तों तक नंबर-1 की स्थिति बनाए रखी।

शुरुआत में मिली जबरदस्त लोकप्रियता
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने लॉन्च के बाद टेलीविजन के कई लोकप्रिय सीरियल्स को कड़ी चुनौती दी। शो में अमर उपाध्याय ने एक बार फिर मिहिर का किरदार निभाकर दर्शकों की पुरानी यादें ताजा कर दीं।
अमर उपाध्याय कुछ समय के लिए शो से दूर रहे थे। उनकी वापसी के बाद कहानी में फिर से बदलाव देखने को मिला और सीरियल को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि शो साल के अंत तक जारी रहेगा, लेकिन अब इसकी कहानी 20 अक्टूबर को खत्म होने जा रही है।
क्या होगा शो का आखिरी ट्रैक?
फिलहाल सीरियल की कहानी काफी महत्वपूर्ण मोड़ पर है। कहानी में करण का किरदार निभा रहे हितेन तेजवानी, नंदिनी से तलाक लेने का फैसला करता है। उसे पता चलता है कि नंदिनी ने पार्थ की हत्या की थी।
वहीं, तुलसी सभी को समझाती है कि नंदिनी के लिए यह उसकी जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला था। दूसरी ओर, अनुपम कपूरिया और मिहिर के बीच भी नजदीकियां बढ़ती दिखाई जा रही हैं और दोनों बिजनेस तथा परिवार से जुड़े मामलों पर बातचीत करते नजर आते हैं।

‘क्योंकि... 2’ की जगह आएगा नया शो
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के खत्म होने के बाद स्टार प्लस के रात 10:30 बजे वाले स्लॉट पर नया सीरियल प्रसारित किया जाएगा। इस शो का नाम ‘अप्सरा’ है।
कुछ दिन पहले ही ‘अप्सरा’ का पहला टीजर जारी किया गया था। यह शो सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसकी कहानी एक दिव्य अमृत की तलाश के इर्द-गिर्द घूमेगी।
