Entertainment News- संजय दत्त ने कर डालीं 2026 में 6 फिल्में, आइए डालें एक नजर
दोस्तो बॉलीवुड के बाबा यानी संजय दत्त ने फिल्म इंडस्ट्री में 45 साल पूरे कर लिए हैं, इन 45 सालों में संजय दत्त ने कई फिल्में की हैं और आज भी वह फिल्मों में लगातार सक्रिय हैं। संजय दत्त ने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडियन सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

साल 2026 उनके लिए बेहद खास साबित हो रहा है। अभी साल के सिर्फ सात महीने ही पूरे हुए हैं और इस दौरान संजय दत्त की 6 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं।
अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों की तरह अब संजय दत्त भी एक साल में कई फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में रिलीज हुई उनकी फिल्मों का पूरा रिपोर्ट कार्ड।
2026 में संजय दत्त की रिलीज हुई 6 फिल्में
1. द राजा साब (The Raja Saab)
संजय दत्त ने साल 2026 की शुरुआत प्रभास स्टारर फिल्म द राजा साब से की। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य विलेन का किरदार निभाया था।
2. धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)
इसके बाद संजय दत्त फिल्म धुरंधर 2 में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने चौधरी असलम का किरदार निभाया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की और हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई।

3. केडी: द डेविल (KD: The Devil)
संजय दत्त की तीसरी रिलीज कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल थी। हालांकि फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और असफल रही।
4. राजा शिवाजी (Raja Shivaji)
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में संजय दत्त ने विलेन अफजल खान का किरदार निभाया। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने ₹100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
5. अखिली सवाल (Akhili Sawaal)
इसके बाद संजय दत्त अखिली सवाल में दिखाई दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब ₹30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹3 करोड़ की कमाई की और उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।
6. 7 डॉक्स (7 Docs)
संजय दत्त ने एक अरबी फिल्म 7 डॉक्स में भी कैमियो किया। इस फिल्म में सलमान खान की भी विशेष भूमिका बताई गई है।
