Entertainment News- मुस्लिम कलाकार जिन्होनें निभाएं हिंदू भगवानों के किरदार, फिर रचा अमर इतिहास
दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कला की कोई सीमा नहीं होती हैं और उसका कोई मजहब नहीं होता हैं, इसको साबित किया हैं कई मुस्लिम कलाकारों ने, जिन्होनें हिंदू देवी-देवताओ के किरदार निभाए हैं, फिर चाहे वो रामायण हो या महाभारत हो, इन धारावाहिकों में कई मुस्लिम कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं और अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया और हमेशा के लिए अमर हो गए हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में-

रामायण के मुस्लिम कलाकार
1. बशीर खान (अंगद)
रामानंद सागर की रामायण में बशीर खान ने बाली के पुत्र अंगद का किरदार निभाया था। उनकी दमदार आवाज और थिएटर का अनुभव इस भूमिका के लिए काफी प्रभावशाली साबित हुआ।
2. असलम खान (11 से 12 भूमिकाएं)
असलम खान रामायण के उन कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने एक ही धारावाहिक में कई किरदार निभाए। उन्होंने समुद्र देव, राक्षस योद्धा, सैनिक, ऋषि और स्वयंवर में उपस्थित राजा जैसी भूमिकाएं निभाईं। वह श्रीकृष्ण, विक्रम और बेताल तथा अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों में भी नजर आए।

महाभारत के मुस्लिम कलाकार
1. फिरोज खान (अर्जुन)
बी.आर. चोपड़ा के महाभारत में फिरोज खान ने अर्जुन की भूमिका निभाई। ऑडिशन के दौरान उनके अभिनय से निर्माता प्रभावित हुए और उन्हें इस महत्वपूर्ण किरदार के लिए चुना गया।
2. नाजनीन (माता कुंती)
नाजनीन ने महाभारत में माता कुंती का किरदार निभाया। उनके भावपूर्ण अभिनय ने कुंती के मातृत्व, त्याग और संघर्ष को जीवंत कर दिया। धारावाहिक के बाद वह धीरे-धीरे अभिनय की दुनिया से दूर हो गईं।
3. रजाक खान (घटोत्कच)
रजाक खान ने भीम और हिडिंबा के पुत्र घटोत्कच की भूमिका निभाई। उनका मजबूत शरीर और प्रभावशाली व्यक्तित्व इस किरदार के अनुरूप था। उन्होंने बताया था कि महाभारत के दौरान उनका वजन लगभग 160 किलो था।
