Entertainment News- वो फिल्में जो छोटे बजट की होने के बावजूद भी कर गई अरबों की कमाई, जानिए इनके बारे में
दोस्तो अगर हम बात करें साल 2026 की तो बॉक्स ऑफिस पर कम बजट वाली फिल्मों ने कमाल किया हैं, जहाँ बड़े बजट की फिल्में अपने भारी-भरकम प्रमोशन और बड़े सितारों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं, वहीं कुछ छोटी फिल्मों ने अपनी दिलचस्प कहानी और शानदार अभिनय से दर्शकों को चौंका दिया है। 'हनुमान अंश' से लेकर 'यूथ' तक, यहाँ 2026 की ऐसी ही पाँच कम बजट वाली फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार छाप छोड़ी है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

1. हनुमान अंश
'हनुमान अंश' 2026 की बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी सफल फिल्मों में से एक बनकर उभरी। यह फिल्म मात्र 1.8 करोड़ रुपये के छोटे से बजट में बनी थी, लेकिन इसने अपने पूरे थिएट्रिकल रन के दौरान 343.11 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।
2. वाझा 2
मलयालम फिल्म 'वाझा 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। लगभग 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 129.42 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि इसका दुनिया भर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 238.46 करोड़ रुपये तक पहुँच गया।
3. यूथ
'यूथ' एक और कम बजट वाली फिल्म है, जिसने अपने बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया। लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 52.01 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 61.37 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया।

4. विद लव (With Love)
'विद लव' फिल्म ने साबित कर दिया कि एक मजबूत कहानी और दर्शकों की तारीफ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा बदलाव ला सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म लगभग ₹4 करोड़ के बजट में बनी थी।
इसने भारत में ₹30.72 करोड़ की नेट कमाई और ₹36.24 करोड़ की ग्रॉस कमाई की। इसके अलावा, विदेशों से ₹3.50 करोड़ की कमाई हुई, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड बिजनेस ₹39.74 करोड़ तक पहुंच गया।
5. थाई किझावी (Thai Kizhavi)
'थाई किझावी' भी 2026 की मुनाफे वाली कम बजट की फिल्मों में शामिल रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म ₹9 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹62.46 करोड़ की नेट कमाई की।
