Entertainment News- डायरेक्टर्स जिन्होनें फिल्मों किया हैं अभिनय, जानिए इनके बारे में

 
Entertainment

दोस्तो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रतिभा बहुत ही जरूरी होती हैं, ऐसे में कई कलाकरों ने अभिनय से शुरुआत की तो निर्देशन में नाम कमाया, जबकि कुछ कलाकारों ने निर्देशन, लेखन, कोरियोग्राफी और एक्टिंग—कई जिम्मेदारियां एक साथ संभालीं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म DC में साउथ के चर्चित निर्देशक लोकेश कनगराज ने लीड रोल में नजर आकर दर्शकों का ध्यान खींचा है। आइए जानते हैं ऐसे 5 फिल्मकारों के बारे में, जिन्होंने निर्देशन से एक्टिंग तक का सफर तय किया।

Entertainment News – Directors who have acted in films: Find out more about them.

1. फरहान अख्तर

फरहान अख्तर ने साल 2001 में दिल चाहता है से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में कदम रखा था। निर्देशन में सफलता हासिल करने के बाद फरहान ने 2008 में रॉक ऑन!! से अभिनय की शुरुआत की। इस फिल्म के जरिए उन्होंने साबित किया कि वह सिर्फ बेहतरीन निर्देशक ही नहीं, बल्कि एक प्रभावशाली अभिनेता भी हैं।

2. अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप बॉलीवुड के उन फिल्मकारों में शामिल हैं जिन्होंने सामाजिक मुद्दों और समाज के अंधेरे पहलुओं को अपनी फिल्मों के जरिए बेबाकी से दिखाया है। इसके बाद उन्होंने ब्लैक फ्राइडे, नो स्मोकिंग, देव डी, गुलाल, गैंग्स ऑफ वासेपुर और रमन राघव 2.0 जैसी चर्चित फिल्में बनाईं। उन्होंने साल 2000 में गैंग से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद देव डी, गुलाल, शागिर्द, भूतनाथ रिटर्न्स, हैप्पी न्यू ईयर, Leo, महाराजा, Bad Cop और Dacait जैसी फिल्मों में नजर आए।

Entertainment News – Directors who have acted in films: Find out more about them.

3. महेश मांजरेकर

महेश मांजरेकर को दर्शकों ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय और खासकर दमदार विलेन के किरदारों में देखा है। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत निर्देशन से की थी। उन्होंने 1999 में वास्तव का निर्देशन किया था। संजय दत्त स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुई और आज भी इसे हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में गिना जाता है।

4. फराह खान

फराह खान को बॉलीवुड में सबसे पहले एक सफल कोरियोग्राफर के तौर पर पहचान मिली। उन्होंने 1992 में आमिर खान की फिल्म जो जीता वही सिकंदर से कोरियोग्राफी के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की थी।

इसके बाद उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और 2004 में मैं हूं ना के जरिए बतौर निर्देशक डेब्यू किया। फराह खान ने फिल्मों में कई बार कैमियो भी किया, लेकिन बतौर अभिनेत्री उनकी प्रमुख शुरुआत शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी से हुई, जिसमें वह बोमन ईरानी के साथ नजर आईं।

5. लोकेश कनगराज

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक लोकेश कनगराज ने कैथी, मास्टर, विक्रम और Leo जैसी फिल्मों के निर्देशन से अपनी खास पहचान बनाई है। अब लोकेश ने कैमरे के पीछे से निकलकर कैमरे के सामने भी कदम रखा है। हालिया फिल्म DC में वह लीड रोल में नजर आए हैं।