Entertainment News- धुरंधर के बाद रणवीर सिंह ला रहे हैं खौफनाक फिल्म, इस दिन से शुरु होगी शूटिंग

 
Entertainment News – After *Dhurandhar*, Ranveer Singh is bringing a spine-chilling film; shooting begins on this date.

बॉलीवुड के धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह बहुत ही जल्द कुछ बिल्कुल अलग और बड़े पैमाने का सिनेमाई अनुभव देने की तैयारी में हैं। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी फिल्मों के बाद अब रणवीर सिंह ‘Pralay’ नाम की एंड-ऑफ-द-वर्ल्ड एक्शन-सर्वाइवल थ्रिलर में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

Entertainment News – After *Dhurandhar*, Ranveer Singh is bringing a spine-chilling film; shooting begins on this date.

दुनिया के अंत की कहानी दिखाएगी ‘Pralay’

‘Pralay’ की कहानी एक ऐसे भयावह दौर पर आधारित होगी, जब पूरी दुनिया विनाश के कगार पर पहुंच जाती है। फिल्म में सिर्फ बड़े एक्शन सीक्वेंस और भव्य दृश्य ही देखने को नहीं मिलेंगे, बल्कि तबाही के बीच इंसानी भावनाओं, रिश्तों, साहस और जिंदगी बचाने की जद्दोजहद को भी प्रमुखता दी जाएगी।

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसके निर्माता भी हैं। उनके किरदार के लिए उन्हें शारीरिक रूप से काफी बदलाव करने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण अभिनय भी करना होगा।

Entertainment News – After *Dhurandhar*, Ranveer Singh is bringing a spine-chilling film; shooting begins on this date.

Jai Mehta के निर्देशन में बन रही है फिल्म

‘Pralay’ का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं, जो ‘Scam 1992: The Harshad Mehta Story’ और ‘Lootere’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन भी रणवीर सिंह के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने ‘Loka’ के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है।

इस बड़े प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए कई प्रमुख फिल्ममेकर्स और प्रोडक्शन हाउस एक साथ आए हैं। फिल्म का निर्माण Ananya Birla की Birla Studios, Hansal Mehta और Sahil Saigal की True Story Films तथा Maa Kasam Films मिलकर कर रहे हैं।