Entertainment News- अक्षय कुमार की इस सुपरहिट फिल्म का बनेगा सिक्वल, ऑस्ट्रेलिया में शूट करेंगे साजिद नाडियाडवाला

 
Entertainment News – A sequel to this superhit Akshay Kumar film is in the works; Sajid Nadiadwala to shoot in Australia.

अगर आप अक्षय कुमार के फैन हैं तो आपके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी हैं क्योंकि करिब 19 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘Heyy Babyy’ का सिक्वल आने वाला हैं, लंबे समय से चर्चा में चल रहे इसके सीक्वल ‘Heyy Babyy 2’ को आखिरकार आधिकारिक तौर पर हरी झंडी मिल गई है। फिल्म का दूसरा पार्ट भी बड़े स्तर पर बनाया जाएगा और इसकी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होगी। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की प्रोडक्शन कंपनी Nadiadwala Grandson Entertainment ने ऑस्ट्रेलिया में तीन आगामी फिल्मों की शूटिंग के लिए एक डील की है, जिसमें ‘Heyy Babyy 2’ भी शामिल है।

Entertainment News – A sequel to this superhit Akshay Kumar film is in the works; Sajid Nadiadwala to shoot in Australia.

Heyy Babyy 2 की ऑस्ट्रेलिया में होगी शूटिंग

‘Heyy Babyy 2’ के लिए ऑस्ट्रेलिया का कनेक्शन खास माना जा रहा है। दरअसल, 2007 में आई पहली फिल्म की शूटिंग भी ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। ऐसे में करीब दो दशक बाद सीक्वल के लिए टीम एक बार फिर उसी देश का रुख करेगी।

फिलहाल फिल्म की कहानी और शूटिंग शेड्यूल को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। नई स्टारकास्ट और फिल्म में पुराने कलाकारों की वापसी होगी या नहीं, इसका भी आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

Chris Minns की भारत यात्रा के दौरान हुआ ऐलान

न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर Chris Minns 31 अगस्त से 3 सितंबर तक भारत दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मुंबई स्थित Nadiadwala Grandson Entertainment के ऑफिस का दौरा किया और प्रोडक्शन हाउस की टीम से मुलाकात की।

इसी मुलाकात के दौरान ऑस्ट्रेलिया में तीन फिल्मों की शूटिंग को लेकर समझौते की घोषणा की गई। इनमें ‘Heyy Babyy’ के सीक्वल का नाम भी शामिल है।

Entertainment News – A sequel to this superhit Akshay Kumar film is in the works; Sajid Nadiadwala to shoot in Australia.

2007 में रिलीज हुई थी Heyy Babyy

‘Heyy Babyy’ साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन साजिद खान ने किया था। इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे, जबकि विद्या बालन फिल्म की फीमेल लीड थीं।

फिल्म की कहानी तीन ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिनकी जिंदगी एक बच्ची के आने के बाद पूरी तरह बदल जाती है। कॉमेडी, इमोशन और शानदार स्टारकास्ट के कारण फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Heyy Babyy 2 से क्या उम्मीदें हैं?

फिल्म का आधिकारिक तौर पर ऐलान हो चुका है।

सीक्वल की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होगी।

ऑस्ट्रेलिया में तीन फिल्मों की शूटिंग के लिए Nadiadwala Grandson Entertainment ने डील की है।

फिलहाल ‘Heyy Babyy 2’ की कहानी का खुलासा नहीं किया गया है।

नई स्टारकास्ट को लेकर भी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पहली फिल्म के कलाकारों की वापसी होगी या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

ऑस्ट्रेलिया की लोकेशंस के कारण फिल्म को बड़े और भव्य स्तर पर पेश किए जाने की उम्मीद है।